Menu
blogid : 319 postid : 1384921

इस वजह से रेखा से दूर हो गए थे विनोद, मौत के बाद रिलीज हुई उनकी ये फिल्म

विनोद मेहरा बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपने पीछे छोड़ गए अपने काम की ऐसी छाप जो आज भी लोगों के दिलों पर है। विनोद मेहरा की मौत उस वक्त हुई जब वो महज 45 वर्ष के थे। छोटे फिल्मी करियर होने के बाद भी विनोद मेहरा ने करीब 100 फिल्मों में काम किया था। 13 फरवरी 1945 जन्मे विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है, ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।


cover


अमृतसर में हुआ था जन्म


Mehra


बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा ने 1950 के दशक में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने ‘गुरुदेव’ जैसी फिल्म डायरेक्ट भी की। हालांकि ये फिल्म उनके निधन के तीन साल बाद ही रिलीज हो सकी। विनोद मेहरा रेखा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर काफी सुर्खियों में रहे।


ऐसा रहा फिल्मी सफर


vinod


विनोद मेहरा ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया, वे 1958 में ‘रागिनी’ फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। 1971 में उन्होंने ‘एक थी रीटा’ के साथ एक्टर के तौर पर करियर शुरू किया। उनकी प्रमुख फिल्मों मं ‘जानी दुश्मन’, ‘नागिन’, ‘घर’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘कर्तव्य’, ‘साजन बिना सुहागन’, ‘एक ही रास्ता’ और ‘खुद्दार’ जैसी फिल्मों के नाम आते हैं। ‘अनुरोध’, ‘अमर दीप’ और ‘बेमिसाल’ में भी उनके काम को खूब सराहा गया था।


अपने रिश्तों को लेकर बटोरी सुर्खियां


mehraa


विनोद मेहरा की जिंदगी की तरह उनके निजी रिश्ते भी कम चर्चा का विषय नहीं रहे। विनोद मेहरा ने तीन बार शादी की, लेकिन अफसोस कोई भी शादी बहुत लंबे वक्त तक टिक नहीं पाई। इतना ही नहीं विनोद का नाम रेखा से भी जुड़ा और आलम ये रहा कि लंबे समय तक दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे फिल्मी मैग्जीन और अखबरों में छाए रहे। उन दिनों खबरें थी कि दोनों ने चुपके से शादी भी कर ली है।


शादीशुदा होते हुए भी की दूसरी शादी


12


बिंदिया गोस्वामी से बढ़ती नजदीकियों को बताया जाता है। विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी की ये नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि पहले से शादीशुदा विनोद मेहरा ने उनसे शादी रचा ली। विनोद की दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी उन्हें छो़डकर अपने परिवार के पास वापस चली गई। हालांकि विनोद और बिंदिया की ये शादी बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाई और बिंदिया ने बाद में निर्देशक जे पी दत्ता से शादी कर ली।


रेखा से बढीं नजदीकियां


Rekha-VinodMehra

बिंदिया के इस तरह चले जाने के बाद विनोद सदमे में आ गए थे और इसके बाद कुछ समय तक वो अकेले रहे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रेखा से हुई और वो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इन दोनों ने एक साथ 10 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

रेखा को विनोद की मां ने चप्पल से मारा था!


vinoda


1973 में रेखा और विनोद मेहरा की शादी की खबरों ने काफी तुल पकड़ा था। मीडिया में रेखा और विनोद की गुपचुप शादी की खबरें खूब छपी। लेकिन विनोद मेहरा और रेखा की शादी 2 महीने से ज्यादा चल ना सकी। कहते है विनोद मेहरा की मां को रेखा एक बहू के तौर पर पसंद नहीं थी। शादी के बाद जब विनोद मेहरा रेखा को लेकर अपनी मां के पास गए थे तो उन्होंने रेखा को घर में घुसने नहीं दिया, चप्पल से रेखा की पिटाई कर दी थी। विनोद मेहरा ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन मां के गुस्से के आगे वो नाकाम रहे। इसके बाद जब रेखा ने विनोद मेहरा से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने को कहा तो विनोद मेहरा ने मां को चुनना बेहतर समझा।


विनोद ने की तीसरी शादी


kiran


बताया जाता है कि रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से की थी। 1988 में किरण से शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए एक बेटा रोहन और बेटी सोनिया। 30 अक्टूबर 1990 में हार्ट अटैक से विनोद मेहरा की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ केन्या जाकर रहने लगी।…Next


Read More:

हॉलीवुड की ‘पद्मावत’ हैं ये 5 फिल्में, कई देशों में लगा है बैन

बॉलीवुड के वो 5 बड़े सितारे, जिन्‍हें आज तक नहीं मिला फिल्‍मफेयर का बेस्‍ट एक्‍टर अवॉर्ड

किसी ने 36 तो किसी ने 60, इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस उम्र में की शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh