Menu
blogid : 319 postid : 1356621

आलिया भट्ट से लेकर रणबीर कपूर तक, जानें बचपन में कौन था इन सितारों का प्यार

आपको भी कभी न कभी किसी से क्रश हुआ होगा, हो सकता है कोई फिल्म स्टार ही आपका पहला क्रश हो। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि, हमारे बॉलीवुड स्टार के भी कुछ स्पेशल क्रश रहे हैं। कुछ स्टार के क्रश तो बॉलीवुड के ही अपने को-स्टार हैं, वहीं कुछ के हॉलीवुड स्टार हैं।तो चलिए जानते हैं उन स्टार के क्रश के बारे में।


cover star



1. प्रियंका चोपड़ा


priyanka chopra gerard butler



प्रियंका चोपड़ा को बचपन से ही गेराल्ड बटलर पर क्रश है। गेराल्ड बटलर हॉलीवुड के जाने माने स्टार हैं। उनके चार्मिंग फेस और पर्सनालिटी की दुनिया दीवानी है, वैसे प्रियंका आज खुद ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और हॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं।



2. आलिया भट्ट

Shahid aliya

अपनी क्यूटनेस के लिए जाने-जाने वाली आलिया भट्ट को बचपन से ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पर क्रश है। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि, उन्हें 10 साल की उम्र से शाहिद पर क्रश है जब वह उनकी पहली फ़िल्म ‘इश्क-विश्क’ देखी थी। खास बात ये है कि, आलिया ने शाहिद के साथ दो फिल्मों में काम भी किया है।


3. रणबीर कपूर


Ranbir


रणबीर कपूर का दिल बचपन से बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता है। माधुरी रणबीर का शुरू से क्रश थी ये, बात रणबीर ने फ़िल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के प्रोमोशन के दौरान कही थी। दोनों ने इस फिल्म में एक गाने में नजर आए थे।

4. अर्जुन कपूर


arjun-kareena


बॉलीवुड के गुंड़े अर्जुन कपूर आज के दौर के उभरते सितारे हैं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि, अर्जुन कपूर का क्रश शुरू से बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर पर रहा है। ये बात खुद अर्जुन ने फ़िल्म ‘की एंड का’ के प्रोमोशन के दौरान कही थी. दोनों ने इस फिल्म में साथ में काम किया था।


5. करीना कपूर


Kareena Kapoor


करीना कपूर का क्रश हॉलीवुड स्टार और ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डि-कैप्रियो पर बचपन से ही है। उन्होंने ये बात एक टीवी चैट शो में कहा था, उन्होंने कहा था कि वो 1997 से ही लियोनार्डो की जबरदस्त फैन हैं।…Next


Read More:

बॉलीवुड के मुस्लिम सितारे, जिन्होंने इंडस्‍ट्री में आने के बाद रखे हिंदू नाम और हुए मशहूर

हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाले देवानंद ने सुरैया के प्यार में की थी सुसाइड की कोशिश!

आलिया भट्ट के पिता से लेकर सैफ की पहली पत्नी तक, प्यार के लिए इन सितारों ने छोड़ा अपना धर्म


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh