
Posted On: 15 May, 2019 Bollywood में
2763 Posts
670 Comments
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका रिश्ता समय के साथ बुरे अंजाम पर खत्म हुआ था। कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। अब खबर है कि आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले आदित्य पांचोली से कंगना के अलावा कई और विवाद भी जुड़े हैं। आइए, डालते हैं एक नजर।
1. आदित्य का नाम अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाने को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं। वे फिल्मम ‘त्रिमूर्ति’को लेकर विवादों में घिर गए थे। दरअसल अभिनेता अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वे ‘त्रिमूर्ति’ फिल्म छोड़ दें। जब पुलिस ने इन कॉल डिटेल्से को खंगाला तो पता लगा कि यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली ही दे रहे थे।
2. आदित्यं पंचोली पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इसी कारण आदित्य पंचोली और अभिनेत्री पूजा बेदी का रिश्ता टूटा था। दरअसल, आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। इस बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था।
3. साल 2005 में अपने पड़ोसी पर हमला करने के जुर्म में आदित्या पंचोली को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई थी। पुलिस के अनुसार, वर्सोवा के मैग्नॉम ओपस अपार्टमेंट में रहनेवाले आदित्ये पंचोली के घर में कुछ मेहमान आये थे। उन्होंजने अपनी गाड़ी आदित्यट पंचोली के पड़ोसी प्रतीक पसरानी की पार्किंग में खड़ी कर दी थी। पसरानी ने इसपर आपत्ति जताते हुए सिक्यो रिटी स्टा फ से उस वाहन को वहां से हटवाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस विवाद में आदित्य ने हाथापाई तक कर दी थी।
4. साल 2015 में देर रात एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट के आरोप में आदित्य पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि उन्होंने सिर्फ इसलिए मारपीट कर ली थी क्योंकि वहां हिंदी गाना नहीं बज रहा था। इससे बाउंसर जब उन्हें रोकने के लिए आए, तो उनके साथ आदित्य की मारपीट हो गई।…Next
Read More :
टीवी सीरियल ‘शांति’ ने दी मंदिरा बेदी को नई पहचान, 20 सालों में इतनी बदल गई हैं मंदिरा
Rate this Article: