Menu
blogid : 319 postid : 1395798

कॉलेज में जज बनकर गए अरशद वारसी को स्टूडेंट से हो गया था प्यार, दिलचस्प है लव स्टोरी

अरशद वारसी एक ऐसा नाम जिन्हें अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाना जाता है। ‘मुन्नाभाई’ में निभाए गए सक्रिट के किरदार ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। वहीं, उन्होंने कई उम्दा फिल्मों में अभिनय करके सभी का दिल जीत लिया। अरशद ने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के गाने ‘तेरे मेरे सपने’ को कोरियोग्राफ किया था। फिल्म ‘बेताबी’ से उन्होंने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हीरो हिंदुस्तानी’, ‘होगी प्यार की जीत’, ‘जानी दुश्मन’, ‘हलचल’ और ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ मुन्नाभाई एमबीएस, मुन्ना माइकल, जॉली एलएलबी, जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। आज उनका जन्मदिन है। आइए, जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal19 Apr, 2019

 

 

बसों में बेचते थे लिपस्टिक और नेल पॉलिश
14 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर सामान बेचना शुरू कर दिया। अरशद ने मुंबई की बसों में लिपस्टिक और नेल पॉलिश भी बेचीं है। फिर अरशद ने एक डांस ग्रुप ज्वाइन किया और उनकी डांसिंग स्किल्स की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला।

 

 

पहली नजर में दिल दे बैठे थे अरशद वारसी
1991 में अरशद उस वक्त एक डांस ग्रुप चलाते थे। उन्हें मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में आयोजित मल्हार फेस्टिवल में बतौर जज आमंत्रित किया गया था। वहां उन्होंने सेंट एंड्रयू कॉलेज की प्यारी सी मुस्कान वाली छात्रा मारिया गोरेटीको देखा, जो कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने आई थीं। वहीं पहली नजर में अरशद मारिया को अपना दिल दे बैठे थे। पहली नजर में प्यार हो जाने के बाद अरशद ने मारिया को अपने डांस ग्रुप में शामिल होने का प्रस्ताव रखा। इस तरह मारिया अरशद को असिस्ट करने लगीं। दोनों की मुलाकात भी होने लगीं। अरशद के मुताबिक मेरे दोस्तों ने कई बार मुझे कहा था कि मारिया तुमसे प्यार करती है, लेकिन अरशद जब भी खुद यह सवाल करते तो मारिया इनकार कर देतीं। वह अरशद को चाहती तो थीं, मगर स्वीकार नहीं कर रही थी। अरशद ने एक इंटरव्यू में बताया था हम दोनों दुबई टूर पर गए थे, तब मैंने मारिया की कोल्ड ड्रिंक में बियर मिला दी। मारिया को नशा चढ़ गया और उसने मुझसे प्यार करने की बात खुद बोल दी।

 

 

मुस्लिम और ईसाई रीतिरिवाज से हुई शादी
मारिया के परिवार वाले शुरुआत में राजी नहीं थे क्योंकि उनका मानना था कि फिल्मी लोगों की शादी ज्यादा नहीं टिकती हैं लेकिन अंत में दोनों के परिवार वाले मान गए और 14 फरवरी वैलेंटाइन वाले दिन दोनों एक-दूसरे के हो गए। दोनों ने मुस्लिम और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी कर ली।…Next 

 

Read More :

फिल्म शूटिंग में गलती से लगे थप्पड़ ने ललिता पवार की बदल दी जिंदगी, लव लाइफ में पति से मिला धोखा और मिलने लगे विलेन के रोल

‘वो लम्हे’  फिल्म देखने पहुंची कंगना को महेश भट्ट ने फेंककर मारी थी चप्पल! बहन रंगोली ने ट्वीट करके सोनी राजदान पर साधा निशाना

टीवी सीरियल ‘शांति’ ने दी मंदिरा बेदी को नई पहचान, 20 सालों में इतनी बदल गई हैं मंदिरा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh