Menu
blogid : 319 postid : 1397688

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

दिग्गज अभिनेता इरफान खान का गंभीर बीमारी के चलते उपचार के दौरान मुंबई में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 4 दिन पहले ही 25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का निधन हो चुका है। इरफान अपनी मां की मौत के गम से उबर नहीं सके और 29 अप्रैल की दोपहर को अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 Apr, 2020

 

 

 

 

शूजित सरकार ने मौत की पुष्टि की
फिल्ममेकर शुजित सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए इरफान के निधन की बात फैंस को बताई है। शुजित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े, लड़े और बहुत लड़े। मुझे हमेश तुम पर गर्व रहेगा। इरफान खान तुम्हें सलाम।

 

 

 

 

कोकिलाबेन अस्पताल में दम तोड़ा
अभिनेता इरफान खान को पिछले दिनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पेट की समस्या से पीड़ित चल रहे थे। इरफान पिछले साल ही कैंसर का विदेश में इलाज कराकर लौटे थे।

 

 

 

 

4 दिन पहले ही मां का इंतकाल हुआ
बता दें कि पिछले दिनों 25 अप्रैल को ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का 95 साल की उम्र में इंतकाल हो चुका है। लॉकडाउन के कारण वह अपनी मां के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सके थे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अलविदा कहा था। माना जा रहा है कि मां के जाने से भी वह अंदर से काफी टूट गए थे।

 

 

 

पद्मश्री समेत दर्जनों अवॉर्ड मिले
इरफान खान अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इरफान की अंतिम फिल्म अंग्रेजी मीडियम रही। फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इरफान खान को भारत सरकार के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से 2011 में नवाजा गया। उन्हें पान सिंह तोमर के लिए नेशनल अवॉर्ड समेत आईफा, फिल्मफेयर समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल हुए।…NEXT

 

 

 

Read More:

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

दीप्ति नवल को अखबार की हेडलाइन देखते ही क्‍यों आ गया था चक्‍कर

विनोद खन्‍ना के ऑफर को बिपासा बसु ने इसलिए ठुकराया था

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh