Menu
blogid : 319 postid : 1396134

60 फिल्मों में नारद का रोल करने वाला वो अभिनेता जो 26 रुपए लेकर हीरो बनने आया था मुंबई

आज के दौर में अगर कोई एक्टर-एक्ट्रेस एक जैसे रोल की दो-तीन फिल्मे भी कर लेता है, तो लोग उसे टाइपो मानकर उससे ऊबने लगते हैं। ऐसे में उस एक्टर की कोशिश रहती है कि अपने रोल में वेरिऐशन लाने की, जिससे कि हर तरह के रोल करके वो अपने आपको दर्शकों के सामने साबित कर सके।
बहरहाल, यह तो बात हुई आज की लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब किसी अभिनेता-अभिनेत्री को एक ही जैसे रोल में दर्शक पसंद करते थे बल्कि इन्हीं रोल की वजह से उनकी पहचान बनी थी। ऐसे ही अभिनेता ने जीवन जिन्होंने पर्दे पर विलेन के किरदार को बखूबी जिया। आज अभिनेता जीवन की पुण्यतिथि है। आइए जानते हैं उनसे जुड़े दिलचस्प पहलू-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal10 Jun, 2019

 

 

60 फिल्मों में ‘नारद’ का किरदार निभाने वाला अभिनेता
कश्मीरी परिवार में 24 अक्टूबर 1915 को जन्मे थे। उनका मूल नाम ओंकारनाथ धर था। जीवन ने 60, 70 और 80 के दशक में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। वे 24 भाई-बहनों के बीच पले-बढ़े थे। जब वे तीन साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था तथा माता का निधन उनके जन्म के साथ ही हो गया था। मशहूर एक्टर किरण कुमार जीवन के बेटे हैं। जीवन ने विभि‍न्न भाषाओं की करीब 60 फिल्मों में नारद का किरदार निभाया है। 50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में इन्होंने नारद का रोल किया था। इस एक रोल की वजह से उनकी एक खास पहचान बन गई थी।

 

 

26 रुपए लेकर एक्टर बनने आए थे मुंबई
जीवन सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई एक्टर बनने आए थे। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। उन्हें पहली जॉब मोहन सिन्हा के स्टूडियो में रिफ्लेक्टर पर सिल्वर पेपर चिपकाने की मिली थी। इसी दौरान एक्टिंग में उनकी रुचि देखकर पहली बार उन्हें फिल्म फैशनेबल इंडिया में रोल मिला था।
जीवन को मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी और धरमवीर में विलेन का रोल निभाने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई।जीवन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म ‘कानून’ में कटघरे के सीन का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ था। जीवन ने फोटोग्राफी, नृत्य, एक्शन, संगीत आदि में भी किस्मत आजमाई। लेकिन असफल रहे।

 

 

हीरो का रोल न मिलने पर बन गए मशहूर विलेन
जीवन कॅरियर के शुरुआत में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है, इसलिए उन्होंने खलनायकी में खुद को आजमाया। वे इसमें सफल रहे। वे अपनी खास डायलॉग डिलेवरी के कारण जाने जाते हैं। उन्हें जीवन नाम विजय भट्ट ने दिया था। इससे पहले उन्हें माधव या ओ।एन।धर के नाम से बुलाया जाता था। उन्होंने चार दशकों तक बतौर एक्टर काम किया। कई दमदार रोल करने वाले जीवन 71 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।…Next

 

Read More :

कभी करण जौहर के साथ रिलेशनशिप में थीं ‘टीवी क्वीन’ एकता कपूर, शादी के कुछ दिनों पहले ही टूट गया रिश्ता!

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

इस इमोशनल गाने को सुनकर हजारों लोगों ने कर लिया था सुसाइड! सरकार को करना पड़ा था बैन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh