Menu
blogid : 319 postid : 1397726

Rishi Kapoor Passes Away : रणधीर कपूर की उम्मीद तोड़ गए ऋषि कपूर, गहरे सदमे में है परिवार

Actor Rishi Kapoor Passes Away : दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। कल अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ घंटे पहले ही 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान का भी निधन हो चुका है। दो दिग्गज अभिनेताओं के अचानक दुनिया छोड़ने से बॉलीवुड गहरे सदमे में डूब गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan30 Apr, 2020

 

 

 

 

अमिताभ ने दी जानकारी
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ​ऋषि कपूर के निधन की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वो चले गए, ऋषि कपूर चले गए, मैं खत्म हो गया हूं!

 

 

 

मौत की खबर से खलबली मची
अमि​ताभ बच्चन के ट्वीट से सोशल मीडिया में खलबली मच गई। ऋषि कपूर की मौत की खबर से बॉलीवुड गहरे सदमे में चला गया है। उनके फैंस बेहद दुखी हो गए हैं और साल 2020 को कोस रहे हैं।

 

 

 

 

अचानक बिगड़ी तबियत
ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल ही वह अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे। कुछ दिनों से ऋषि कपूर अस्वस्थ चल रहे थे। 29 अप्रैल को अचानक त​बियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

 

अस्पताल में ली अंतिम सांस
अस्पताल ले जाते वक्त ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके भाई रणधीर कपूर ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऋषि जल्द ठीक हो जाएंगे। लेकिन अब दिग्गज एक्टर हमारे बीच नहीं है।

 

 

 

 

67 साल के थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने इलाज के दौरान 30 अप्रैल की सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके साथ पत्नी समेत परिवार के कई लोग मौजूद थे। ऋषि कपूर 67 साल के थे। उनकी अंतिम फिल्म इमरान हाशमी के साथ द बॉडी थी।…NEXT

 

 

 

Read More:

मां की मौत के गम से उबर नहीं सके इरफान खान, 4 दिन बाद मुंबई में आखिरी सांस ली

15 की उम्र में दुनिया से चली गई हॉलीवुड की ‘क्‍वीन ऑफ काटवे’ निकिता

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का साया, इन फिल्‍मों की रिलीज रुकी और शूटिंग रद

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh