साहिल खान भले ही बॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं कर पाए, लेकिन आज वो बॉडी बिल्डिंग में नाम कमा रहे हैं और देश दुनिया में घूम रहे हैं। साहिल खान दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होनें मुंबई नगरी में आकर अपनी पहचान बनाई लेकिन आजकल वो मुंबई से मिलों दूर रहते हैं। ऐसे मे चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
म्यूजिक वीडियो से की थी शुरूआत
साहिल खान का करियर ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरूआत की थी। साहिल ने मशहूर गाना नाचेंगे सारी सारी रात मे काम किया था। इसका बाद उन्हें फिल्म स्टाइल में पहली बार लीड रोल मिला था। फिल्म की सफलता के बाद उन्हें स्टाइल का स्कीवल और साथ ही एक्सक्यूज मी में काम करने का मौका मिला था।
साहिल और आयशा चलाते थे एक प्रोडक्शन कंपनी
साहिल और आयशा की पहले से दोस्ती थी। 2009 में आयशा ने साहिल के साथ पार्टनरशिप में एक प्रोडक्शशन कंपनी शुरू की। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आने लगे। हालांकि, कई बार इनके साथ जैकी श्रॉफ भी होते थे। खबरें बननी लगीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। साहिल उम्र में आयशा से 17 साल छोटे थे। आयशा और साहिल ने मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी, जिसके बैनर तले गोविंदा की ‘जिस देश में गंगा रहता है और बूम’ जैसी फिल्में बनी थीं।
साहिल के खिलाफ किया केस
साल 2014 में आयशा ने साहिल खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। आयशा ने आरोप लगाया कि साहिल ने उन्हेंन बिजनेस से जुड़े 8 करोड़ रुपये नहीं लौटाए हैं। जैकी श्रॉफ ने भी साहिल और उनकी बहन शाइश्तां के खिलाफ याचिका दायर की। ऐसा भी कहा जाता है कि बेटे टाइगर श्रॉफ के सफल डेब्यूक के बाद आयशा ने साहिल से किनारा कर लिया। टाइगर को साहिल ने बॉडी बिल्िंश्रग की ट्रेनिंग भी दी थी।
आयशा ने साहिल को कहा था ‘गे’
दोनों की बीच दरार आने के बाद कोर्ट में साहिल ने कहा था कि दोनों के बीच रिश्ते थे और साहिल ने कोर्ट में दोनों की कुछ तस्वीरे भी दी थीं। इसके बाद आयशा ने साहिल के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि साहिल गे हैं तो उनका अफेयर उनके साथ कैसे हो सकता है। दोनों के अलग होने के बाद आयशा ने साहिल के कॉल डिटेल्स निकलवाए। साल 2014 में ये मामला सामने आया था। इसी मामले में आयशा का नाम एक बार फिर चर्चा में है।
भारत छोड़कर गए साहिल
अप्रैल 2015 में साहिल भारत छोड़ स्पेन चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हों ने वहां एक स्पेैनिश महिला से शादी भी की। बहरहाल, कॉल डिटेल्स निकलवाने के मामले में मुंबई पुलिस ने आयशा श्रॉफ को समन भेजा है। जल्द ही उनसे पूछताछ होगी। पुलिस यह जरूर जानना चाहेगी कि कॉल डिटेल्सभ निकलवाने के पीछे आयशा की मंशा क्या थी।
निगार खान से हुई थी साहिल की शादी
साहिल की शादी 2004 में ईरानी मूल की एक्ट्रेस निगार खान से हुई थी। एक साल बाद ही यानी 2005 में उनका तलाक हो गया। बता दें कि निगार ने ‘रुद्राक्ष’ (2004), ‘शादी का लड्डू’ (2004), ‘ताज महल: एक इंटरनल लव स्टोरी’ (2005) और ‘शॉर्टकट’ (2009) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
बॉडी बिल्डिंग में कमा रहे हैं नाम
इन दिनों साहिल खान बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने ‘मसल्स एंड बीच’ नाम से जिम की चेन शुरू की है। इसका पहला ब्रांच गोवा के बागा बीच पर खुला जहां लोग खुले आसमान के नीचे लोगों को वर्जिश करने का मौका मिलता है।
सालाना कमाई 58 करोड़ रुपये है
साहिल खान की एक वेबसाइट भी है जहां वह ऑनलाइन ट्रेनिंग भी देते हैं। साथ ही उनके कई कोर्स भी चलते हैं जिसके तहत वह अपने क्लाइंट्स को खान-पान और वर्कआउट से जुड़ी सलाह भी देते हैं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है जहां वह लाइव वर्कआउट करते हैं। साहिल खान की सालाना कमाई 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये हैं…Next
Read More:
21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक
भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ
अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस
Read Comments