Menu
blogid : 319 postid : 1395984

ऐश्वर्या राय ही नहीं, विवेक ओबरॉय कभी इन सेलिब्रिटीज के भी रह चुके हैं ‘साथिया’

विवेक ओबरॉय सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके पीछे वजह उनकी पीएम मोदी पर बनी फिल्म नहीं, बल्कि उनका हालिया ट्वीट है। जिसकी वजह से ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर आड़े हाथों ले रहे हैं। दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने तीन तस्वीरों वाला एक मीम अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। मीम तीन हिस्सों- ऑपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा था। ऑपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही थीं, एग्जिट पोल में विवेक ओबेरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ नजर आ रही थीं। अपने ऐसी हरकत की वजह से विवेक सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। ऐसे में दबाव की स्थिति देखते हुए विवेक ने अपना ट्वीट डिलीट करके माफी भी मांग ली है। कभी ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में रहे विवेक की यह हरकत आसानी से हजम करने वाली नहीं है। ऐश के अलावा विवेक की जिंदगी में और भी महिलाएं रही हैं। आइए, एक नजर उनकी जिंदगी के बीते पन्नों पर।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal21 May, 2019

 

क्यों हो गया न! फिल्म के सेट पर विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय

 

विवेक का पहला प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विवेक को पहला प्यार स्कूल के दिनों में हुआ था। वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ा पाते, इससे पहले ही विवेक की गर्लफ्रैंड की मौत कैंसर से हो गई थी।

 

गुरप्रीत गिल के साथ विवेक ओबेरॉय

गुरप्रीत गिल
विवेक ओबेरॉय का नाम भले ही ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा हो, लेकिन फिल्मों में आने से पहले वह मॉडल गुरप्रीत गिल को डेट करते थे। दोनों की सगाई की भी खबरें थीं, लेकिन बॉलिवुड में एंट्री के बाद विवेक और गुरप्रीत ने अपना रिश्ता तोड़ लिया। विवेक ने अपनी गर्लफ्रैंड पर मुंबई धमाकों में शामिल होने का शक जताया था।

 

 

ऐश्वर्या राय
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश की जिंदगी में विवेक की एंट्री हुई। उस वक्त ऐश की जिंदगी में विवेक एक उम्मीद की किरण बनकर आए लेकिन सलमान को दोनों की यह करीबी ठीक नहीं लगी और सलमान ने विवेक को ऐश से दूर रहने की हिदायत दी। सलमान की धमकियों के चलते विवेक ने एक होटल में प्रेस को बुलाकर सलमान की धमकियों का खुलासा किया था लेकिन ऐश ने इन सब बातों से इंकार करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था।

 

प्रियंका अल्वा के साथ विवेक

प्रियंका अल्वा
विवेक की जिंदगी में ऐश के बाद प्रियंका की एंट्री हुई और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। बीती बातों को भूलकर विवेक ने प्रियंका के साथ शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं। प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं।…Next

 

Read More :

बॉलीवुड के इन सितारों का पीछा करने लगे थे फैन, किसी ने दरवाजे पर रखा डायमंड नेकलेस तो किसी ने बिना शादी मान लिया पति

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

जया बच्चन और अमिताभ को 24 घंटे के अंदर इस वजह से करनी पड़ी थी शादी, 15 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh