कहते हैं इश्क में सब कुछ जायज है। प्यार करने वालों के लिए उम्र सिर्फ एक गिनती है। इश्क होने के बाद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रेमी की उम्र कितनी ज्यादा या कितनी कम है। क्योंकि प्यार करने वालों को सिर्फ अपने प्रेमी से मतलब होता है। कई बॉलीवुड एक्टर्स पर यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। बी टाउन में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इश्क में उम्र को आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने अपने से बड़ी उम्र की दुल्हन को चुना। आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड के उन सितारों से, जो उम्र में अपनी पत्नी से छोटे हैं।
करण सिंह ग्रोवर/बिपाशा बसु
यह जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड का हॉट कपल मानी जाती है। 2016 में अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। करण और बिपाशा की उम्र में कुछ वर्षों का अंतर है। बिपाशा 38 साल की हैं, जबकि करण की उम्र 35 साल है। फिलहाल यह कपल अपनी शादी वाली लाइफ एंजॉय कर रहा है। बिपाशा और करण अपनी साथ की फोटोज बराबर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
अभिषेक बच्चन/ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड का यह जोड़ा सन् 2007 में एक-दूसरे का हुआ। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय से दो साल छोटे हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1973 में हुआ है और अभिषेक 1976 में पैदा हुए हैं। अभि-ऐश की जोड़ी भी बी-टाउन की टॉप जोड़ियों में गिनी जाती है।
कुणाल खेमू/सोहा अली खान
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बड़े पर्दे पर कदम रखा था। सन् 2015 में कुणाल ने अभिनेत्री सोहा अली खान से शादी की। कुणाल 34 साल के हैं, जबकि सोहा की उम्र 39 साल है। दोनों के बीच 5 साल का अंतर है। अभी कुछ दिनों पहले ही सोहा एक बच्चे की मां बनी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान सोहा ने अपने बेबी बंप की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी।
आदित्य पंचोली/जरीना वहाब
जरीना छोटे और बड़े पर्दे की चर्चित अदाकारा हैं। आदित्य पंचोली और जरीना ने सन् 1986 में शादी की थी। आदित्य अपनी पत्नी से छह साल छोटे हैं। जरीना 58 साल की हैं और आदित्य की उम्र 52 साल है।
अर्जुन रामपाल/मेहर जेसिया
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मिस इंडिया रह चुकीं मेहर जेसिया से शादी की है। दोनों सन् 1998 में एक-दूसरे के हुए। अर्जुन अपनी पत्नी से चार साल छोटे हैं। अर्जुन रामपाल 44 साल के हैं और उनकी पत्नी मेहर 48 साल की हैं।
Read More:
‘बाहुबली’ ने रखी ऐसी डिमांड, करण जौहर ने छोड़ दिया उनकी लॉन्चिंग का विचार!लता मंगेशकर से होती थी इस मशहूर सिंगर की तुलना, गुलशन कुमार से था अफेयर!
कभी किराये के एक कमरे में रहते थे इरफान, 10 साल छोटी लड़की से की है शादी
Read Comments