Menu
blogid : 319 postid : 1392666

फिल्मों में महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले स्टार, आपकी पसंद कौन?

करोड़ों लोगों के आदर्श राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर किसी ने बापू की जिंदगी को फिल्मी पर्दे पर उतारने की कोशिश की। मोहनदास करमचंद गांधी पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनायी गई। जिसमें देश की स्वतंत्रता के लिए लड़े गए आंदोलनों को बखूबी दिखाया गया है। तो चलिए एक नजर, उन एक्टरों पर जिन्होंने गांधी के किरदार को हिट साबित किया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Oct, 2018

 

 

बेन किसले

 

महात्मा गांधी की जिंदगी पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म ‘गांधी’ को रिचर्ड एटनबरो ने साल 1982 में बनाया। इस फिल्म में हॉलीवुड कलाकार बेन किसले ने गांधी जी का किरदार निभाया, गांधी फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला।

 

दर्शन जरीवाला

महात्मा गांधी और उनके बेटे हरि लाल के रिश्तों पर साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान की डायरेक्शन में गांधी माइ फादर फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में गांधी जी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया। इस किरादर के लिए दर्शन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

 

नसीरुद्दीन शाह

कमल हसन ने भारत के बंटवारे और महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि पर हे राम फिल्म बनाई। फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई, फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था।

 

दिलीप प्रभावलकर

आज के दौर में गांधी जी के उसूलों के मायनों पर मस्ती भरे अंदाज में 2006 में राजकुमार हिरानी ने ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ फिल्म बनाई। फिल्म में गांधी जी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया। फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं।

 

रजित कपूर


श्याम बेनेगल की फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ गांधी’ 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनदास कर्मचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को बखूबी दिखाया गया। फिल्म में रजित कपूर ने गांधी का किरदार निभाया…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh