Menu
blogid : 319 postid : 1395725

आयशा टाकिया एलबम सॉन्ग ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए’ में पहली बार आई थीं नजर, ऐसे हुई थी पति फरहान आजमी से पहली मुलाकात

आयशा टाकिया का कॅरियर बॉलीवुड में लंबा नहीं चला लेकिन उनकी कुछ फिल्मों ने उन्हें पहचान जरूर दी है। ऐसे में आयशा को सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ के लिए जाना जाता है। वहीं, उनकी शादी की बात करें, तो आयशा ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहाना आजमी से शादी की है। आज उनका जन्मदिन है। आइए, जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal10 Apr, 2019

 

 

फाल्गुनी पाठक की एलबम में आई थी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का जन्म आज ही के दिन 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं, जबकि मां ब्रिटिश हैं। जब आयशा टाकिया चार साल की थीं तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाये’ में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इस वीडियो के कारण उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। उसके बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो ‘शेक इट डैडी’ में नजर आईं और इसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। इस तरह धीरे-धीरे आयशा टाकिया ने हिन्दी फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

 

 

2004 में आई थी पहली फिल्म
आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई ‘टार्जन द वंडर कार’ थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म ‘डोर’ रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ आयशा की सबसे सफल फिल्म रही हालांकि इस फिल्म का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। इसके अलावा ‘दिल मांगे मोर’, ‘शादी नंबर-1’, ‘शादी से पहले’, ‘कैश’, ‘पाठशाला’, ‘दे ताली’ जैसी कई फिल्मों में आयशा टाकिया नजर आ चुकी हैं।

 

 

सपा के नेता अबु आजमी के बेटे से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
फरहान आजमी और आयशा टाकिया की शादी साल 2009 में हुई थी। शादी से पहले यह दोनों एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट भी करते रहे थे। कहा जाता है कि इन दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां से दोनों की जान-पहचान बढ़ी। दोनों को शादी के बाद अलग धर्म में शादी को लेकर धमकियां भी मिली थी। बहरहाल, अब दोनों खुश हैं और आयशा और फरहान का 3 साल का एक बेटा भी है।…Next

 

Read More :

कभी आर्दश बहू के तौर पर स्मृति ईरानी ने बनाई थी अपनी पहचान, आज है लोकप्रिय नेता

बंगाली फिल्म से रानी मुखर्जी ने किया था डेब्यू, अभिषेक बच्चन के साथ था अफेयर

90 के दशक का मशहूर गाना ‘घर से निकलते ही’ फेम मयूरी कांगो गूगल में करती हैं जॉब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh