Menu
blogid : 319 postid : 1393504

किसी की उम्र 47 साल तो किसी की 43, बॉलीवुड की वो मशहूर अभिनेत्रियां जिन्होंने नहीं रचाई शादी

इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो चुकी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर है। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस की अचानक शादी की खबरें आती रहती हैं। कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। सही पार्टनर की तलाश कह लें या यूं कहें की इन एक्ट्रेसेस को अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला जिन्होंने इनको अपना दीवाना बना लिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं, उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की।

Shilpi Singh
Shilpi Singh19 Nov, 2018

 

 

 

1. सुष्मिता सेन

 

 

सुष्मिता सेन 43 साल की हैं वे अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वे अभी तक सिंगल हैं, लेकिन दो बेटियों को गोद ले चुकी हैं। हालांकि, इन दिनों उनके अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बंटोर रखी हैं। दरअसल, सुष्मिता आजकल अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉस को डेट कर रही हैं और खबरें हैं कि शायद दोनों जल्द शादी कर लें।

 

2. तब्बू

 

 

कभी नागार्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं तब्बू 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी शादी की ख़बरें अभी तक आनी शुरू नहीं हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उन्हें मिस्टर परफेक्ट मिलेगा तो वो शादी कर लेंगी, लेकिन सिर्फ समाज की परंपरा निभाने के लिए वो ऐसा नहीं कर सकतीं।

 

3. तनीषा  मुखर्जी

 

 

तनीषा मुखर्जी 40 साल की है और अभी भी सिंगल हैं। तनीषा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाई। वैसे तनीषा जिस साल बिग बॉस में आई थीं उस दौरान उनका नाम एक्टर अरमान कोहली के साथ जुड़ा था लेकिन जल्द ही इस रिश्ते पर विराम लग गया और फलिहाल तनीषा सिंगल हैं।

 

4. नरगिस फारूकी

 

 

नरगिस फारूकी 39 साल की हैं और अभी भी सिंगल हैं। हालांकि, एक्टर उदय चोपड़ा के साथ उनके अफेयर के किस्से भी खूब सुनने को मिले थे। लेकिन नरगिस ने उदय के साथ अपने रिश्ते पर विराम लगा दिय था, वैसे नरगिस का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जोड़ा गया था।

 

5. अमीषा पटेल

 

 

अमीषा पटेल 42 साल की हैं और सिंगल हैं। उन्होंने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ (2000) से डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म और एक्टिंग से बॉलीवुड में ‘गदर’ मचाने वाली अमीषा पटेल पिछले 5 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमीषा पटेल विक्रम के साथ रहने के लिए अपने मां बाप से लड़ाई तक कर ली थी। अमीषा पटेल काफी समय तक विक्रम के साथ लिव इन में रही थीं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

 

6. नगमा

 

 

90 के दशक में फिल्म ‘बागी: अ रिबेल फॉर लव’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली नंदिता मोरारजी उर्फ़ नगमा 43 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और भोजपुरी सिनेमा में भी वे अपनी पहचान बना चुकी हैं। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ उनकी लव स्टोरी मीडिया में खूब छाई रही। इसके अलावा कथित तौर पर भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। लेकिन नगमा ने शादी अभी तक नहीं की है।

 

7. शमिता शेट्टी

 

 

शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी 39 साल की हो चुकी हैं, शमिता का करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं चला और उन्होंने अभी तक अपना हमसफर भी नहीं तलाशा है। मीडिया रिपोर्ट्स ने शमिता शेट्टी और मनोज वाजपेयी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में थी। इसके अलावा शमिता के हरमन बावेजा और आफताब शिवदासानी के साथ भी अफेयर के चर्चे रहे हैं।…Next

 

Read More:

दीपिका शादी के बाद हुई भवनानी, रणवीर के पिता ने फिल्मी अंदाज में किया बहू का स्वागत

2019 में होगा बॉलीवुड का घमासान, टकराने वाली हैं बड़े सितारों की फिल्में

शादी से पहले मां बनने वाली थी नेहा धूपिया, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं प्रेग्नेंट

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh