Menu
blogid : 319 postid : 1390843

योग से खुद से फिट रखती हैं ये 7 एक्ट्रेस, उम्र का भी नहीं लगता अंदाजा

देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लोग खुद को फिट रखने के लिए तेजी से योग को अपना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने वर्कआउट और फिटनेस की वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इनमें से फिटनेस क्वीन मानी जाने वाली कई एक्ट्रेसेज खुद को फि‍ट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जो योग से खुद को फिट रखती हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Jun, 2018

 

 

 

1. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

 

 

शिल्पा अब भले ही फिल्में न करती हों, लेकिन उन्होंने फिटनेस के मामले में आज की एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ रखा है। शिल्पा वर्षों से योग कर रही हैं और उन्होंने खुद की योग डीवीडी और किताबें भी लॉन्च की है। खास बात ये है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है, शिल्पा योग गुरू रामदेव के साथ भी योग करती नजर आई थीं।

 

2. कंगना रनौत

 

 

बॉलीवुड की क्वीन कही जानी वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते काफी समय से योग कर रही हैं। वह तब से योग कर रही हैं जब वो बॉलीवुड में भी नहीं थी। कंगना ने आज भी योग करते हुए अपना वीडिया सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

 

3. करीना कपूर खान

 

 

करीना की गिनती इस दौर की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में होती है। उन्होंने कई जगह इंटव्यू में बताया था कि जब तैमूर होने वाले थे तो वो घंटों योग करती थीं। करीना न केवल खुद योग करती हैं बल्कि अपने पति सैफ को भी योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। करीना मां बनने के बाद भी योग करती हैं ताकि वो फिट रहें।

 

4. मलाइका अरोड़ा खान

 

 

44 साल की मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। मलाइका की फिटनेस देखकर लोग हैरान होते हैं। मलाइका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सबसे कठिन योग का आसन पोस्टद किया था, जिसे करना बेहद मुश्किल होता है। मलाइका दो बच्चों की मां है और मॉडलिंग करती हैं साथ ही टीवी पर भी नजर आती हैं।

 

5. लारा दत्ता

 

 

यू-ट्यूब पर ‘हील विद लारा’ नाम से उनका खुद का एक चैनल है, जिस पर वह लोगों को योग करना सिखाती हैं। लारा ने कहा था कि जव वो मां बनने वाली थी उस दौरान उन्होंने योग करना नहीं छोड़ा था यही वजह है कि वो आज भी योग करती हैं और खुद को फिट रखती हैं।

 

6. इलियाना डिक्रूज

 

 

इलियाना ने खुद को मेंटेन रखने के लिए योग का ही सहारा लिया है, इलियाना हर दिन योग करती हैं। अक्सर इलियाना अपनी योग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ड़ालती रहती हैं। इलियान मानती हैं कि योग उन्हें शांत रहने की शक्ति देता है।

 

7. जैकलीन फर्नांडीज

 

 

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन भी योग करती हैं, इतना ही नहीं उनका मानना है कि फिल्मों में स्टंट के लिए भी योग मददगार है। जैकलीन के हिसाब से योग करने से उनकी बॉडी ज्यादा लचीली होती है और वो ज्यादा एक्टिव रहती हैं।…Next

 

 

Read More:

24 साल बाद कमबैक करेंगी ‘सीता’ बेहद खास होगा किरदार

‘संजू’ की मां बनने के बाद पत्नी का किरदार निभाएंगी मनीषा, इस फिल्म में दिखेंगे साथ

‘रॉयल फैमली’ से नाता रखती हैं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh