Menu
blogid : 319 postid : 1389838

बॉलीवुड की वो 5 हीरोइनें, जिन्‍होंने अपने से कम उम्र के हीरो के साथ पर्दे पर किया रोमांस

बॉलीवुड फिल्‍मों में हीरो-हीरोइन की कई ऐसी जोड़ियां बनीं, जो खूब पसंद की गईं। वहीं, कुछ ऐसी जोड़ियां भी फिल्‍मों में दिखीं, जो दर्शकों को नहीं लुभा पाईं। फिल्‍मों में ज्‍यादा उम्र के हीरो के साथ कम उम्र की हीरोइनों की जोड़ियां आमतौर पर देखने को मिलती हैं। मगर कुछ ऐसी भी जोड़ियां बड़े पर्दे पर नजर आईं, जिनमें बड़ी उम्र की हीरोइनों ने अपने से छोटे उम्र के हीरो के साथ स्‍क्रीन शेयर किया। इन जोड़ियों ने फिल्‍मों में कई रोमांटिक और हॉट सीन देकर वाहवाही लूटी। आइये आपको बॉलीवुड फिल्‍मों की ऐसी ही पांच जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनमें हीरो की उम्र से ज्‍यादा हीरोइन की उम्र रही।

 

 

ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर

 

 

साल 2016 में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर ने करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रोमांस किया। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, रीयल लाइफ में देखें, तो रणबीर कपूर ऐश्वर्या से लगभग 9 साल छोटे हैं।

 

नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर

 

 

फिल्‍म ‘रॉक स्‍टार’ में नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों एक-दूसरे के अपोजिट बेहतरीन लगे थे। मगर उम्र की बात करें, तो नरगिस फाखरी, रणबीर कपूर से तीन साल बड़ी हैं।

 

जैकलीन और टाइगर श्रॉफ

 

 

फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट’ में जैकलीन ने टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस किया था। इस फिल्‍म में टाइगर सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। बच्‍चों ने इस फिल्‍म को काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि रीयल लाइफ में जैकलीन, टाइगर से करीब 5 साल बड़ी हैं।

 

करीना कपूर और अर्जुन कपूर

 

 

‘की एंड का’ एक नए सब्‍जेक्‍ट पर बनी फिल्‍म थी। इसे युवाओं में खूब पसंद किया गया था। करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना और अर्जुन की उम्र में करीब 5 साल का अंतर है। करीना 37 साल की हैं, जबकि अर्जुन की उम्र 32 साल है।

 

प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह

 

 

प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर स्‍टारर फिल्म ‘गुंडे’ में इस तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्‍म में प्रियंका से ये दोनों ही कलाकार रोमांस करते नजर आए। मगर आपको बता दें कि प्रियंका इन दोनों से ही तीन साल बड़ी हैं। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर 32 साल के हैं, जबकि प्रियंका की उम्र 35 साल है…Next

 

Read More:

बलात्‍कार से ड्रग्‍स रखने तक, ऐसे मामलों में जेल जा चुके हैं बॉलीवुड के 5 बड़े सितारे!

काले हिरण को संतान की तरह मानता है बिश्नोई समाज, जानें क्या हुआ था शिकार वाली रात

IPL के 6 रोमांचक मुकाबले, जिनमें आखिरी गेंद पर थम गई सांसें!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh