बॉलीवुड की दुनिया में छेड़छाड़ और कास्टिंग काउच जैसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर की खबरें मीडिया में खुब छाई हुई हैं। लेकिन ऐसा नही है कि ऐसी खबरें पहली बार सामने आ रही हैं, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। फिल्मी दुनिया में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले कई ऐसे सितारे हैं, जिनपर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। शोहरत के नशे में चूर कुछ बॉलिवुड सेलिब्रिटी पर रेप के आरोप लगे तो कुछ पर फिल्मों में काम देने के बहाने यौन शोषण करने जैसे गंभीर इल्जाम लगाए गए। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनका नाम इस तरह की घटनाओं में सामने आया।
1. इरफान खान
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर इरफान खान पर उनकी कोस्टार ने उनके ऊपर सेक्शुअल हैरेस का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ममता पटेल ने आरोप लगाया था कि ‘पान सिंह तोमर’ की आउटडोर शूटिंग के दौरान इरफान ने उन्हें बॉलीवुड में काम दिलवाने के लालच में अपने साथ ले गए और वहां उनका शारीरिक शोषण किया था।
2. आदित्य पंचोली
अभिनेता आदित्य पंचोली का विवादों से बहुत गहरा नाता रहा है, उसके ऊपर अपनी मेड के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लग चुका है। आदित्य पर ये आरोप लगे वो उस वक्त पूजा बेदी के साथ रिलेशनशिप में थे। आदित्य पर कंगना रनौत ने भी कई सारे गंभीर आरोप लगाएं हैं।
3. तब्बू
जब तब्बू ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, उस समय तब्बू की बहन फराह ने जैकी श्रॉफ पर एक ऐसा आरोप लगाया था, जो उनके इमेज से परे थी। दरअसल, फरहा ने जैकी पर एक आउटडोर शूटिंग के दौरान ये आरोप लगाया था कि जैकी ने उनका शारीरिक शोषण किया है।
4. ममता कुलकर्णी
90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कई फिल्में की और गुमनामी की दुनिया में खो सी गईं. लेकिन एक समय उन्होंने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। ममता के इन आरोपों के बाद राजकुमार संतोषी ने ममता को अपनी फिल्मों में दोबारा कास्ट नहीं किया।
5. अंकित तिवारी
‘सुन रहा है ना तू..रो रहा हूं मैं’ ये गाना तो आपने खूब सुना होगा. इस गाने के सिंगर अंकित तिवारी का नाम भी आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकित तिवारी और उनके भाई को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। अंकित पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धमकी देने का मामला भी दर्ज था, जो मामला अभी भी कोर्ट में है।
6. मधुर भंडारकर
‘फैशन’ और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक मधुर भंडारकर के ऊपर भी एक न्यूकमर प्रीति जैन के रेप का आरोप लग चुका है। प्रीति का आरोप था कि मधु कई सालों कर उन्हें फिल्मों का झांसा देकर उनका शारीरिक उत्पीड़न करते रहे, हालांकि बाद में मधुर को रिहाई मिल गई थी।
7. शाइनी आहूजा
एक्टर शाइनी आहूजा के ऊपर अपनी नौकरानी के साथ दष्कर्म करने का आरोप लगा था। इसके बाद उनका करियर बर्बाद हो गया। हालांकि, शाइनी ने इस बात से हमेशा इंकार ही किया, लेकिन पुलिस जांच में ये बात सच साबित हुई थी और उस वक्त शाइनी करीब तीन महीने तक जेल में रहे।
8. शामक डावर
बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर शामक डावर पर उन्हीं की दो डांस क्लास छात्राओं ने जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। उनपर ये आरोप लगा था कि वो अपनी इन स्टूडेंट्स को गलत तरीके से छूते थे। हालांकि, इस मामले में शामक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।…Next
Read More:
कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत
हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट
जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम
Read Comments