मायानगरी मुंबई को सपनों का शहर भी कहा जाता है और यहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स का ठिकाना है। मुंबई में घर बनाना आसान नहीं होता, पर बॉलीवुड सेलेब्स पर ये बात लागू नहीं होती। उनकी फ़िल्मों के सेट की तरह ही उनके घर भी काफ़ी आलीशान होते हैं। कोई महंगे अपार्टमेंट में रहता है, तो कोई आलीशान बंगले में। इनकी एक झलक पाने की चाह हर सिने प्रेमी के अंदर होती है। क्यों न इसी बात पर एक नज़र बी-टाउन सेलेब्स और उनके लग्ज़री घरों पर भी डाल ली जाए।
1. शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख का घर मुंबई के सबसे महंगे और आलिशान घरों में माना जाता है। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में शाहरुख अपने घर मन्नत में अपने पूरे परिवरा के साथ कई सालों से रह रहे हैं।
2. कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक Three-Storey Bungalow में रहती हैं। इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। ख़ास बात ये है कि इसके लिए कंगना ने 1 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी दी थी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं उन्होंने अपने घर को कितने अलग तरीके से सजाया है।
3. जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले जॉन का घर भी सपनो को महज जैसा ही है। जॉन अब्राहम ‘Villa In The Sky’ नाम के एक पेंटहाउस में रहते हैं। इसे उनके पिता और छोटे भाई ने डिज़ाइन किया है। यहां से अरब सागर का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है।
4. करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर अपने पति सैफ के साथ Fortune Heights में रहते हैं। 3,000 Square Feet के इस फ्लैट में Terrace-Garden और स्विमिंग पूल भी है। बेबो अक्सर अपनो दोस्तों को पार्टी इसी घर में देती हैं।
5. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का घर संमदर किनारे बसा हुआ है। इस घर को उनकी वाइफ़ ट्विंकल खन्ना ने डिज़ाइन किया है, Prime Beach नाम के बंगले में अक्षय अपने परिवार के साथ रहते हैं।
6. आलिया भट्ट
बॉलीवुड की नई सुपरस्टार आलिया ने कुछ दिनों पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। इस घर में वो अपनी बहन के साथी रहती हैं। आलिया का ये घर बहुत ही शानदार है, शानदार इसलिए क्योंकि इसे उनकी फ़िल्म शानदार के डायरेक्टर की वाइफ़ ऋचा बहल ने डिज़ाइन किया है।
7. शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बहुत जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, इसलिए उन्होंने 56 करोड़ का एक डूपलेक्स ख़रीदा है। लेकिन उनका घर भी किसी जन्नत से कम नहीं है। उनके घर से समंदर का नजारा देखने लायक होता है।…Next
Read More:
सलमान के जीजा आयुष उनके नहीं बल्कि इस खान के हैं फैन, इस सुपरस्टार को भी करते हैं पंसद
मलाइका ने अरबाज को किया था शादी के लिए प्रपोज, करोड़ों में है फीस
बॉलीवुड में सलमान खान के पूरे हुए 30 साल, किरदार जो बने यादगार
Read Comments