Menu
blogid : 319 postid : 1392541

अमिताभ से सलमान तक, करोड़ों के प्राइवेट जेट में उड़ते हैं ये बॉलीवुड स्टार

बॉलीवुड के मशहूर सितारे जितनी चमक-धमक स्क्रीन पर दिखाते हैं, उतनी  ही लग्जरी लाइफ वे असल जिंदगी में भी जीते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के पास लग्जरी कारें और घरों की बातें आम हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ सितारे अपने खुद के प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं उन सितारों को बारे में जो अपने खुद के प्राइवेट जेट से करते हैं सफर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh26 Sep, 2018

 

cover star private jet

 

 

1. सलमान खान

 

 

बॉलीवुड के ‘दंबग खान’  खुद की प्राइवेट जेट रखते हैं। सलमान आजकल दंबग टूर करते हैं विदेशों में जाकर ऐसे में वो इस जेट का इस्तेमाल करते हैं ताकि वो बिना किसी रुकावट के ट्रेवल कर सकें।

 

2. अमिताभ बच्चन 

 

amitabh-bachchan

 

बॉलीवुड के शहंशाह और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन न केवल सबसे मशहूर हैं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जरी है। अमिताभ खुद की प्राइवेट जेट से चलते हैं। अक्सर वे इसका इस्तेमाल परिवार के साथ कहीं जाने के लिए करते हैं।

 

3. शाहरुख खान

 

Shah Rukh Khan

 

शाहरुख खान के बंगले के बारे में तो आपको पता ही होगा, शाहरुख के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है। जिसमें अक्सर वे अपने को-स्टार्स के साथ नजर आते हैं। शाहरुख आमतौर पर इसका इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग या फिर प्रमोशन के लिए करते हैं।

 

4. अक्षय कुमार

 

akshay kumar

 

खिलाड़ी कुमार ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। अक्षय का बंगला अगर आपने देखा होगा, तो आप हैरान न हों, क्योंकि अक्षय का प्राइवेट जेट भी बेहद लग्जरी है। अक्षय अपने परिवार के साथ हॉलिडे पर इसी से जाते हैं।

 

5. प्रियंका चोपड़ा

 

priyanka chopra

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने आजकल अपनी लव स्टोरी को लेकर खासी चर्चा मं रहती हैं। प्रियंका ने अपनी छाप दुनिया भर में छोड़ी है, उनका अंदाज लोगों को खूब भाता है। प्रियंका ने अपने दम पर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, वे अक्सर घूमती रहती हैं, इसलिए उन्होंने अपने लिए हाल ही में एक प्राइवेट जेट खरीदा है।

 

6. शिल्पा शेट्टी

 

shilpa-shetty-private-jet

 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पास भी प्राइवेट जेट है, जिससे वे अक्सर अपने पति और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जाया करती हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा मशहूर बिजनेसमैन हैं।

 

7. अजय देवगन

 

 

बॉलीवुड के सिंघम भी खुद की प्राइवेट जेट रखते हैं, अजय पास सिक्स सीटर प्राइवेट जेट है जिसे वो अक्सर अपने परिवार के साथ बाहर जाने या फिर प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करते हैं।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh