Menu
blogid : 319 postid : 1390289

कुछ 12वीं पास तो कुछ हैं फेल, लेकिन बॉलीवुड पर राज करते हैं ये सितारे

कई सारे बोर्ड के परिणाम आ रहे हैं, हाल ही में यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ गए हैं। इस परीक्षा के दौर में बॉलीवुड के सितारे अक्सर बच्चों को परीक्षा और परिणा को लेकर अच्छी बातें करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि कई सारे बॉलीवुड स्टार हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। कुछ स्टार तो 12वीं तक पास भी नहीं है लेकिन आज दनियाभर में उनका डंका बजता है और लोग उन्हें बेहद पंसद करते हैं। तो चलिए एक नजर उन सितारों पर जिन्होंने कम उम्र में पढ़ाई छोड़ी लेकिन आज वो एक सफल स्टार के तौर पर बॉलीवुड में स्थापित हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 May, 2018

 

 

 

1. सलमान खान

 

 

बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले सलमान खान ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। उन्होंने आगे की पढ़ाई करने की बजाए एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया और आज वह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं।

 

2. कैटरीना कैफ

 

 

सलमान ही नहीं बल्कि उनकी दोस्त कैटरीना कैफ ने भी ज्यादा पढ़ाई नहीं की है और उनके पास कोई डिग्री नहीं हैं। 14 साल की उम्र में मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने वाली कैटरीना आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।

 

3. कंगना रनौत

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया था। काफी वक्त तक स्ट्रगल करने के बाद कंगना आज इंडस्ट्री की क्वीन है और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में उनका नाम भी शामिल है।

 

4. करिश्‍मा कपूर

 

 

करिश्‍मा अपने मशहूर कपूर खानदान की दूसरी बेटी थीं, जिसने बॉलीवुड में कदम रखा। ’90 के दशक में करिश्‍मा ने कई कामयाब फिल्‍में कीं, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए करिश्‍मा ने भारी कीमत चुकाई। बताया जाता है कि करिश्‍मा ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए छठी क्‍लास में ही पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी थी।

 

5. आमिर खान

 

 

मिस्‍टर परफेक्शनिस्‍ट आमिर खान को किताबों में ज्‍यादा रुचि शायद नहीं थी, इसलिए उन्‍होंने 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं की। हालांक आज वो बॉलीवुड के सबसे काबिल और महंगे सितारों में से एक हैं।

 

6. अर्जुन कपूर

 

 

फिल्‍म ‘टू स्‍टेट्स’ में आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ने वाले छात्र का किरदार निभाने वाले अर्जुन कपूर 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्‍होंने आगे पढ़ने का इरादा छोड़ दिया और पिता बोनी कपूर के सहायक बन गए।

 

7. काजोल

 

 

पंचगनी के एक बोर्डिंग स्‍कूल में पढ़ने वाली काजोल ने मात्र 16 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्‍म ‘बेखुदी’ की थी। फिल्‍म ‘बाजीगर’ की सफलता के बाद 17 साल की उम्र में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए काजोल ने स्‍कूल छोड़ दिया।Next

 

 

 

Read More:

रवि किशन से निरहुआ तक, 1 फिल्म की इतनी फीस लेते हैं ये भोजपुरी सितारे

अमिताभ की वो हीरोइन, जिसके बचपन में ही हो गई थी आकस्मिक मौत की भविष्यवाणी

इस मॉडल को 8 साल तक लारा ने किया था डेट, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh