Menu
blogid : 319 postid : 1396218

बॉलीवुड के इन 7 सितारों का शाही परिवार से है रिश्ता, किसी के दादा तो किसी पिता रह चुके हैं राजा

आम जिंदगी में हम जब भी किसी को लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ जीते देखते हैं, तो अक्सर मुंह से निकलता है ‘क्या शाही ठाट-बाट हैं’। आम जिंदगी से अलग बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जो शाही परिवार से तालुक्क रखते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं ऐसे सितारों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal18 Jun, 2019

 

 

 

1. सोहा-अली खान

 

pic00

 

बॉलीवुड में पटौदी खानदान से तो हर कोई वाकिफ है, हर कोई जानता है कि सोहा-अली खान एक राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिताक्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी भोपाल के पटौदी खानदान से संबंध रखते हैं। वैसे मंसूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे और एक अच्छे बल्लेबाज भी।

 

2. भाग्यश्री

 

 

90 के दशक में सलमान के अपोजिट भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपना डेब्यू किया था। ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि भाग्यश्री महाराष्ट्र राज्य के सांगली जिले के एक राजघराने से आती हैं। भाग्यश्री के पिता विजय सिंहराव जी सांगली के राजा हैं, इस हिसाब से वह एक राजकुमारी हुईं।

 

3. किरण राव

 

 

आमिर खान की पत्नी किरण राव वैसे तो बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है, पर असल जिंदगी में एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, किरण के दादा जे. रामेश्वर राव तेलंगाना के महबुबनगर के महाराजा थे, बाद में इस विरासत को किरण के पिता ने संभाला था।

 

4. सोनल चौहान

 

ss

 

फिल्म ‘जन्नत’ से मशहूर हुई अदाकारा सोनल चौहान को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सोनल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली हैं, दरअसल, सोनल एक शाही राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं।  सोनल परिवार के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस बनी थी।

 

अदिति राव हैदरी

 

 

फिल्म ‘वजीर’ में अदिति राव हैदरी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने को-स्टार फरहान अख्तर के साथ संबंधो को लेकर भी चर्चा में आई थी। लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानतें होगे कि अदिती आमिर की पत्नी किरण राव की रिश्तेदार लगती हैं और वह असम के पूर्व गर्वनर अकबर हैदरी की भी नातिन हैं।

 

6. रिया और राइमा सेन

 

 

बॉलीवुड में वैसे तो रिया और राइमा सेन ज्यादा कामयाब नहीं रही थी, लेकिन बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में इनका जादू खूब चला। रिया और राइमा त्रिपुरा के एक राजघराने से हैं, इनकी दादी बरोडा के महाराज सायाजीराव गायकवाड की इकलौती संतान थीं।

 

7. अलीसा

Alisa-

 

फिल्म ‘माई हसबैडस वाइफ’ में आखिरी बार दिखीं अदाकारा अलीसा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक रॉयल घराने से ताल्लुक रखती हैं। इनके परदादा मोहम्मद नवाब गजिउद्दीन खान के नाम पर ही गाजियाबाद शहर बसाया गया था।…Next

 

Read More:

कभी करण जौहर के साथ जुड़ा था एकता का नाम, 44 की उम्र में भी हैं सिंगल

15 साल बड़े स्टार से डिंपल ने रचाई थी शादी, इस शादीशुदा एक्टर से था अफेयर

समुद्र के किनारे बसा है शिल्पा शेट्टी का घर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh