Menu
blogid : 319 postid : 1392528

कोई बना दूसरी बार पिता तो किसी के घर आई पहली खुशी, ये सितारे बने प्राउड पैरेंट्स

बॉलीवुड के स्टार किड भी अक्सर चर्चा विषय बने रहते हैं फिर चाहे वो नन्हें तैमूर हो फिर शाहिद की बेटी मीशा। अक्सर फैंस अपने पंसदीदा स्टार के बच्चों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, उन स्टार के बारे में जो इस साल पहली बार या दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh26 Sep, 2018

 

 

 

 

1. नील नितिन

 

 

बॉलीवुड में नील भले ही कुछ खास कमाल ने दिखा पाए हैं, लेकिन जल्द ही उनकी फिल्म आने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ नील और रुक्मिणी सहाय के घर पहले बच्चे का जन्म हुआ है और वो एक बेटी के माता-पिता बने हैं। नील ने इंस्टाग्राम पर ही बेटी के जन्म और नाम की खबर दी थी। नील ने अपनी बेटी का नाम नूरवी रखा है, बता दें रुक्मिणी और नील की शादी पिछले साल हुई थी।

 

2. शाहिद कपूर

 

 

शाहिद कपूर अभी हाल ही में दूसरे पिता बने हैं, बता दें कि शाहिद की शादी साल 2015 में हुई थी। अगस्त 2016 में में इस कपल को बेटी हुई थी जिसका नाम दोनों ने मीशा रखा था । शाहिद कपूर और मीरा के घर दूसरी बार खुशियां बेटे के रूप में आईं। 5 सितम्बर को मीरा ने बेटे जे़न को जन्म दिया था।

 

3. गुल पनाग

 

 

बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी गुल पनाग से राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था। गुल ने ऋषि अटारी से  शादी की थी और करीब 8 साल के बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने। हालांकि, गुल ने ये खबर अपने बच्चे के होने के 6 महीने बाद दी, अगस्त 2018 में पहली बार फैंस ने गुल के बेटे को देखा था। गुल के बेटे का नाम निहाल है और वो प्री-मैच्योर था।

 

4. रोहितधवन

 

 

ये नाम आपने शायद न सुना हो लेकिन ये बेहद मशहूर डॉयरेक्टर रह चुके हैं। रोहित ने कई हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं। रोहित, वरुण के बड़े भाई हैं और साल उऩकी पत्नी जानवी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें इस कपल का ये पहला बच्चा है, जानवी ने मई 2018 में बेटी को जन्म दिया था। वरुण ने अपनी भतीजी की फोटो पूरी फैमिली के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

 

5. सुनिधि चौहान

 

 

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी दूसरी शादी म्यूजिक कम्पोजर हितेश सोनिक से 2012 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल के बाद इस कपल को एक बेटा हुआ है। बता दें, 1 जनवरी 2018 को सुनिधि ने अपने बेटे को जन्म दिया था।

 

6. श्रेयस तलपडे़

 

 

बॉलीवुड के एक्टर श्रेयस तलपडे़ और उनकी पत्नी दीप्ति की शादी क 14 साल बाद घर में नन्ही परी का आगमन हुआ। । मई 2018 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। श्रेयस के डॉक्टर ने ही उन्हें सलाह दी थी कि सेरोगेसी बेस्ट ऑप्शन होगा।

 

7. सनी लियोन

 

 

सनी लियोन इस वक्त तीन बच्चों की मां हैं, हालांकि, सनी ने एक भी बच्चे को जन्म नहीं दिया है, लेकिन अब वो एक मां हैं। जुलाई 2017 में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के लातूर से बेटी निशा कौर को गोद लिया था। निशा के घर में आने के बाद ही दोनों ने सेरोगेसी के जरिए एक बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया। रिपोर्ट्स की मानें तो बेटों अशार और नूह सिंह का जन्म मार्च 2018 में सेरोगेसी के जरिए हुआ है।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh