Menu
blogid : 319 postid : 1396794

टमाटर से डर की वजह से करोड़ों का विज्ञापन ठुकरा चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें इन 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को किस चीज से है फोबिया

कहते हैं दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है जो डर से मुक्त हो। हर इंसान को किसी न किसी चीज से डर लगता ही है। बॉलीवुड सितारे भी अपने जीवन में किसी न किसी डर से घिरे हुए हैं। इनमें से कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्हें ऐसी चीजों का फोबिया है कि आपको जानकर हैरानी होगी। आइए, जानते हैं इन सितारों के डर के बारे में-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal23 Aug, 2019

 

 

 

अर्जुन कपूर

arjun kapoor

 

अर्जुन कपूर के दमदार व्यक्तित्व शायद ही लगे कि उन्‍हें किसी चीज से डर लगता हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्जुन को सीलिंग फैन से डर लगता है। वे इससे इतना डरते हैं कि उनके घर की छत में कहीं भी पंखा लटका नहीं मिलेगा। घर से बाहर भी वे पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें पंखे के नीचे न सोना पड़े।

 

 

अभिषेक बच्चन

 

abhishek bacchan

 

हेल्‍दी और फिट रहने के लिए लोग खूब फ्रूट्स खाते हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसा करते हैं, लेकिन आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि अभिषेक बच्चन ने बचपन से आज तक कभी कोई फल नहीं खाया। खबरों की मानें, तो अभिषेक को फलों का फोबिया है, जिस वजह से वे कोई फल नहीं खाते।

 

सोनम कपूर

 

स्‍टाइल आइकॉन कही जाने वाली फेमस एक्ट्रेस सोनम को लिफ्ट से डर लगता है। वे लिफ्ट अवॉयड करती हैं। चाहे कितनी भी ऊंचाई पर चढ़ना हो, सोनम सीढ़ियों के सहारे ही चढ़ती और उतरती हैं।

 

आलिया भट्ट

 

 

करोड़ों दिलों की धड़कन क्यूट आलिया भट्ट को अंधेरे का फोबिया है। वे अंधेरे में बिल्‍कुल नहीं रह पाती हैं। रात में हल्की रोशनी और हल्‍का-सा दरवाजा खोले बिना वे सोती नहीं हैं।

 

अजय देवगन

 

बॉलीवुड के सिंघम को देखकर अच्‍छे-अच्‍छे विलेन फिल्‍मों में डर जाते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होने के साथ-साथ हंसी भी आएगी कि अजय देवगन को हाथ से खाना खाने में डर लगता है। चाहे रोटी हो या चावल, वे किसी भी तरह के खाने को फॉर्क और चम्मच से ही खाते हैं।

 

शाहरुख खान

 

 

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को घोड़ों से डर लगता है। उन्‍हें इसका फोबिया है। खबरों की मानें, तो वे घोड़ों से इतना डरते हैं कि घोड़ों के साथ सीन करने से भी बचते हैं।

 

कटरीना कैफ

 

कटरीना को फिल्‍म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में स्पेन के La Tomatina फेस्टिवल में टमाटरों से खेलते देखकर यही लगता है कि उन्‍हें इसमें कितना मजा आ रहा होगा। मगर ऐसा नहीं है। कटरीना को टमाटरों का फोबिया है। बताते हैं कि इस फिल्म के बाद उनका ये फोबिया और भी बढ़ गया। कैट टमाटरों से इतना डरती हैं कि उन्होंने ‘टोमैटो कैचअप’ का लाखों डॉलर का एक विज्ञापन करने से भी मना कर दिया।

 

अनुष्का शर्मा

 

Anushka Sharma

 

रील लाइफ हो या रियल लाइफ, कोहली की अनुष्का बोल्‍ड नजर आती हैं। फिल्‍म ‘जब तक है जान’ में उनके बुलेट चलाने का अंदाज फैंस को दीवाना बना देता है। लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि रियल लाइफ में बाइक चलाने के नाम पर अनुष्‍का के पसीने छूट जाते हैं।

 

 

विद्या बालन

 

 

फिल्‍मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए पहचानी जाने वाली विद्या को देखकर कोई नहीं मानेगा कि वे भी किसी चीज से डरती होंगी। मगर आपको बता दें, कि विद्या बालन को बिल्‍ली ये बहुत डर लगता है। उन्हें बिल्लियों का फोबिया है।

 

बिपाशा बासु

 

 

‘राज’ जैसी हॉरर फिल्‍म में अपने अभिनय से लोगों को डराने वाली बिपाशा को भी डर लगता है। मगर इनका डर जानकर आपको हंसी जरूर आ जाएगी, क्‍योंकि बोल्ड और ब्यूटीफुल बिपाशा को कभी-कभी अपनी ही हंसी से डर लगने लगता है…Next

 

 

 

Read More :

अपने स्टार पति के लिए इस अभिनेत्री ने बदला धर्म, लेकिन कभी नहीं पहनी उनकी दी हुई साड़ी

बॉलीवुड इतिहास में इस अभिनेत्री ने की सबसे ज्यादा पढ़ाई, जॉब जाने के बाद बनी हीरोइन

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लिखा करती थीं लव लेटर, अपनी शादी से ठीक पहले दोनों हो गए थे बेहोश

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh