बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का दौर चल पड़ा है। अब स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी पुरानी फिल्मों का रीमेक किया जाता है। ना सिर्फ हिंदी, बल्कि इनमें साउथ की फिल्मों का रीमेक भी शामिल है। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी मराठी फिल्म ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उन स्टार पर जिन्होंने रिमेक के साथ डेब्यू किया था।
1. अथिया शेट्टी – सूरज पंचोली
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 2015 सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया। यह 1983 में रिलीज जैकी श्रॉफ की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक थी। वहीं, इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज थे, हालांकि ये फिल्म कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी।
2. दीया मिर्जा –आर. माधवन
साल 2001 में दीया मिर्जा ने ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। वह मिस एशिया पैसेफिक का ताज जीतकर इंडस्ट्री में आई थीं। यह असल में तमिल फिल्म ‘मिन्नल’ का रीमेक थी। इस फिल्म में उनके हीरो रहे आर. माधवन ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ये उस दौर की सफल फिल्मों में गिनी जाती है।
3. काजल अग्रवाल
दक्षिण भारत की फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी काजल अग्रवाल ने 2011 में अजय देवगन के अपोजिट डेब्यू किया। फिल्म का नाम था ‘सिंघम’। यह 2010 में बनी तमिल फिल्म ‘सिंघम’ का रीमेक थी, जिसमें सूर्या और अनुष्का शेट्टी लीड रोल में थे।
4. टाइगर श्रॉफ – कृति सेन
साल 2014 में रिलीज हिंदी फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई। यह 2009 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म Shedin Dekha Hoyechilo का रीमेक थी। ‘हीरोपंती’ में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।
5. भूमिका चावला
सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला ने साल 2003 में तेरे नाम के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म को आज भी लोग बेहद पंसद करते हैं औऱ इसने सलमान के करियर को नई पहचान दी थी। यह 1999 में रिलीज तमिल फिल्म ‘सेतु’ का रीमेक थी।…Next
Read More:
10 साल छोटी लड़की पर आया था जावेद का दिल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से टूटी शादी
52 के सलमान निभाएंगे 18 साल के लड़के का किरदार, ऐसा होगा लुक!
बॉलीवुड ही नहीं, खेल जगत के भी बादशाह हैं ये 5 फिल्मी सितारे!
Read Comments