Menu
blogid : 319 postid : 1394081

FLASHBACK 2018: श्रीदेवी समेत कवि कुमार आजाद तक, दुनिया छोड़ गए ये 6 स्टार्स

साल 2018 खत्म होने को है, इस साल बॉलीवुड की दुनिया में काफी उथल-पुथल हुई। किसी की बिग बजट फिल्में फ्लॉप हुईं तो किसी की लो बजट फिल्में हिट हो गईं। किसी का तलाक हुआ तो किसी ने शादी कर ली । इसके साथ ही कुछ स्टार्स दुनिया को अलविदा भी कह गए। कुछ सेलेब्रिटी तो ऐसे भी थे जिनकी अचानक मौत से पूरा देश हिल गया। आपको बताते हैं ऐसे ही एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में जिनके निधन के बाद उनकी कमी बॉलीवुड में कभी पूरी नहीं हो सकती है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh22 Dec, 2018

 

 

1. श्रीदेवी

 

 

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हो गया था। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे देश से हजारों फैंस मुंबई पहुंचे थे। श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में था। निधन के बाद श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

2. सुजाता कुमार

 

 

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 19 अगस्त को रविवार देर रात को निधन हो गया। सुजाता मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही थीं, सुजाता डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं। सुचित्रा ने अपनी बहन के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। सुजाता ने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाया था।

 

3. रीता भादुड़ी

 

 

रीता भादुड़ी को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। 17 जुलाई को रीता का निधन हो गया था।  रीता ऐसी अदाकार थीं जिन्होंने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपने दमदार रोल से अमिट छाप छोड़ी थी।

 

4. नरेंद्र झा

 

 

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नरेंद्र झा का 14 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 55 वर्षीय नरेंद्र अपने वाड़ा स्थित फार्महाउस में परिवार के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहे थे। नरेंद्र की पहली फिल्म 2002 में आई। इस फिल्म का नाम था Funtoosh, साल 2003 में आई फिल्म ‘नेता जी सुभाषचंद्र बोस’ में नरेंद्र ने हबीब-उर-रहमान का किरदार निभाया था।

 

5. उस्ताद प्यारेलाल वडाली

 

 

सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 9 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से अमृतसर में निधन हो गया था। प्यारेलाल वडाली 75 साल के थे। प्यारेलाल, अपने बड़े भाई पूरनचंद वडाली के साथ ही गाया करते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्यारेलाल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

6. कवि कुमार आजाद

 

 

फेमस टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद 9 जुलाई को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। बता दें कि उनकी भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी । शो में उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा था।…Next

 

Read More:

कभी चॉकलेटी हीरो जैसे दिखते थे बाहुबली के ‘भल्लालदेव’, एक आंख से नहीं देख पाते हैं राणा दग्गुबाती

दीपिका और प्रियंका ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी दो तरीकों से रचाई है अपनी शादी

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा समेत इन 5 सितारों ने भी 2 दिनों में रचाई शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh