Menu
blogid : 319 postid : 1394893

प्रियंका चोपड़ा से दीपिका पादुकोण तक, ये सेलेब्स शादी के बाद मनाएंगे अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’

फरवरी के महीने में हर कोई ‘वैलेंटाइन डे’ का इंतजार करता है, आज यानी ‘रोज डे’ से लेकर ‘वैलेंटाइन डे’ तक प्रेमी जोड़े अपने प्रेम का इजहार करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं  खुशियां मनाते हैं। पूरी दुनिया में ‘वैलेंटाइन डे’ का अपना अलग ही रंग है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड स्टार भी इसे पूरे अलग अदांज में मनाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार पती-पत्नी के तौर पर अपना ‘वैलेंटाइन डे’ मनाएंगे। इस लिस्ट में कई सारे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने पिछले साल शादी की है और अब अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ मनाएंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh7 Feb, 2019

 

 

 

1. निक जोनस और प्रियंका

 

 

हॉलीवुड के सिंगर और एक्टर निक और हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछेल साल 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे और इसी महीने दोनों की शादी के दो महीने पूरे हुए हैं और दोनों पहली बार ‘वैलेंटाइन डे’ साथ मनाएंगे। बता दें, दोनों ने जयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन तरीके से शादी की थी।

 

2. रणवीर सिंह और दीपिका

 

 

बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी भी इस साल शादी के बाद अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ साथ मनाएंगे। दोनों की शादी को तीन महीने होने वाले हैं, हालांकि, रणवीर सिंह अपनी फिल्म गली बॉय को लेकर व्यस्त हैं लेकिन वो अपनी पत्नी के लिए कुछ खास न करें ऐसा हो सकता है क्या।

 

3. नेहा धूपिया और अंगद बेदी

 

 

बॉलीवुड की ‘यमी मम्मी’ यानी नेहा धूपिया भी शादी के बाद अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ अंगद के साथ मनाएंगे। वैसे, नेहा के पति अंगद का पिछले दिनों जन्मदिन भी था और फिलहाल, वो पति के साथ हॉलीडे मना रही हैं। वैसे नेहा और अंगद के लिए ये ‘वैलेंटाइन डे’ और भी खास होगा क्योंकि वो पिछले साल ही मां बनी हैं।

 

4. सोनम कपूर और आनंद आहूजा

 

 

सोनम और आनंद भी इस साल शादी के बाद अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ मनाएंगे। खास बात ये है कि सोनम की नई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ लोगों को बेहद पंसद आ रही है और लोगों ने सोनम की एक्टिंग की भी तारीफ की है। ऐस में सोनम के लिए ये ‘वैलेंटाइन डे’ औऱ भी खास होगा।

 

5. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

 

 

छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके कपिल शर्मा ने भी पिछले साल 12 दिसंबर क शादी की थी। कपिल ने अपनी शादी के 3 रिसेप्शन दिए हैं, जिसमें से एक पंजाब दूसरा मुंबई और तीसरा दिल्ली में रखा गया था। कपिल और गिन्नी भी शादी के  बाद पहली बार एक साथ ‘वैलेंटाइन डे’ मनाएंगे।

 

6. प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

 

 

बिग बॉस के विजेता रह चुके प्रिंस और युविका भी अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ मनाएंगे। बात दें दोनों ने पिछले साल 11 अक्टूबर को शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस में ही शुरू हुआ थी औऱ आगे चलकर दोनों शादी के  बंधन में बंधे।…Next

 

Read More:

2019 के अंत तक दूल्हा बनेंगे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लेंगे सात फेरे

एकता कपूर ही नहीं उनकी ये मशहूर एक्ट्रेस भी हैं सिंगल मदर, इनमें से कुछ ने गोद लिया है बच्चा

सुपरस्टार होने के बावजूद चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh