Menu
blogid : 319 postid : 1392750

जीजा आयुष से पहले इन्हें लॉन्च कर चुके हैं सलमान खान, ऐसा रहा इन सेलेब्स का करियर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लवयात्री’ आज रिलीज हो रही है। सलमान ने खुद ही अपने बहनोई को लॉन्च करने का जिम्मा उठाया हुआ है। ये कोई पहली बार नहीं है जब सलमान किसी न्यू कमर को लॉन्च करते दिखाई दिए हैं। बल्कि इससे पहले भी सलमान कई सारे न्यू कमर्स का बॉलीवुड में डेब्यू करा चुके हैं। ‘लवरात्री’ में सलमान खान ने आयुष के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस को भी लॉन्च किया है। इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन भी डेब्यू कर रही है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Oct, 2018

 

 

1. सोनाक्षी सिन्हा

 

 

दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को सलमान खान ने फिल्म ‘दबंग’ से लॉन्च किया था। ये फिल्म इतनी जबरदसत हिट हुई कि सोनाक्षी को आज भी ‘दबंग गर्ल’ के नाम से जाना जाता है। इसके बाद ‘दबंग 2’ में सोनाक्षी ही सलमान खान के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं। हालांकि सोनाक्षी का करियर अब तक रफ्तार नहीं पकड़ा पाया है।

 

2. अथिया शेट्टी

 

 

सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को सलमान खान ने ही लॉन्च किया है। अथिया शेट्टी मे सलमना खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। बता दें कि सलमान खान और सुनील शेट्टी काफी अच्छे और पुराने दोस्त है। सलमान खान अब इंडस्ट्री पर राज करते हैं ऐसे में सुनील शेट्टी का करियर बनाने में सलमान ने पूरी जान लगा दी। हालांकि आथिया का हाथ अबतक कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है।

 

3. डेजी शाह

 

 

आखिरी बार सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ में दिखाई दी अभिनेत्री डेजी शाह को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया है। डेजी शाह ने सलमान खान के साथ साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले डेजी शाह साल 2003 में आई सलमान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के गाने ‘लगन लगी’ में भी उनके साथ डांस करती दिखाई दी थी। सफल फिल्में करने का बाद भी डेजी को कुछ खास हासिल नहीं हुआ है।

 

4. जरीन खान

 

 

कैटरीना कैफ की हमशक्ल से मशहूर हुई अभिनेत्री जरीन खान को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया था। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘वीर’ में सलमान खान के साथ जरीन ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिकॉर्ड नहीं बनाया था लेकिन जरीन खान काफी मशहूर हुई थीं। हालांकि ये भी अबतक सफलता का स्वाद नहीं चख पाई हैं।

 

5. सूरज पंचोली

 

 

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘हीरो’ में अथिया शेट्टी के अपोजिट थे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली। सूरज को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया है। डेब्यू फिल्म के बाद से ही सूरज काफी लाइमलाइट में आ गए थे हालांकि इसके बाद कोई खास पहचान नहीं बना पाए।

 

6. स्नेहा उल्लाल

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल से मशहूर हुईं अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को सलमान खान ने फिल्म ‘लक्की’ में लॉन्च किया था। हालांकि स्नेहा का बॉलीवुड में लक कोई खास काम नहीं कर पाया। इसके बाद कुछ साउथ फिल्मों में दिखाई दी। आखिरी बार स्नेहा 2015 में आई फिल्म ‘बेजुबान इश्क’ में दिखाई दी थीं।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh