Menu
blogid : 319 postid : 1393115

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

करवाचौथ का त्‍योहार फिल्‍म और टीवी की दुनिया के लिए भी खुशियों से भरा रहा है। इस मौके पर एक्‍ट्रेसेस और एक्‍टर्स की पत्‍न‍ियां पूरे रस्‍मो-रिवाज से करवाचौथ का व्रत रखती नजर आती हैं। बॉलीवुड की फिल्मों की तरह एक्ट्रेस अपने घर पर पार्टी देती हैं और लगभग हर कपल अपनी पत्नियों के साथ नजर आते हैं। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उन बॉलीवुड सेलेब पर जो इस साल मनाएंगे अपना पहला करवाचौथ।

Shilpi Singh
Shilpi Singh27 Oct, 2018

 

 

 

1. अनुष्का शर्मा

 

 

2018 में पहली बार करवाचौथ सेलिब्रेट करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड से पहला नाम है, अनुष्का शर्मा का। अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली के साथ शादी के सात फेरे लिए। इटली में इनकी शादी की सारी रस्में हुई और उसके बाद मुंबई में शादी की ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस साल अनुष्का शर्मा का पहला करवा चौथ का व्रत है। विराट पंजाबी है, ऐसे में जाहरि है कि ये कपल इसे शानदार तरीके से मनाएगा।

 

2. सोनम कपूर

 

 

पहली बार करवा चौथ रखने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी शामिल है। सोनम ने इसी साल 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग धूमधाम से शादी रचाई है। सोनम टिपिकल पंजाबी फैमिली से हैं। सोनम की मां सुनीता कपूर हर साल करवा चौथ सेलिब्रेट करती है, तो मां की राह पर बेटी भी तो चलेगी ही चलेंगी। सोनम इस बार पति आनंद आहूजा के लिए करवा चौथ का पहला व्रत रख रही हैं।

 

3. नेहा धूपिया

 

 

इस फेहरिस्त में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है, जो जल्द ही यम्मी मम्मी बनने जा रही हैं। नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है, उन्होंने इसी साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। सोनम कपूर की शादी के दो दिन बाद नेहा-अंगद की शादी की खबर ने सबको चौंका दिया था। नेहा धूपिया अभी प्रेग्नेंट हैं, और ऐसे समय में व्रत ना रखने की छूट दी जाती है, लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि वे पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी या नहीं।

 

4. हिमेश रेशमिया

 

 

सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया की वाइफ सोनिया कपूर का भी पहला करवाचौथ है। हिमेश ने गुपचुप तरीके से इस साल 12 मई को अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर हिमेश ने अपनी शादी की खबर शेयर की थी।

 

5. श्रिया सरन

 

 

पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में एक्ट्रेस श्रिया सरन का नाम भी शुमार है। श्रिया ने इसी साल 2 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम रशियन ब्वॉयफ्रेंड टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेचेव से हिंदू रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी रचाई थी।

 

6. अंकिता कंवर

 

 

इसी साल 22 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन स्टाइल में मिलिंद सोमन ने अंकिता कंवर से शादी की। ऐज डिफरेंस की वजह से दोनों की शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही। अंकिता कंवर का भी ये पहला करवाचौथ है।…Next

 

Read More:

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली

11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh