कहते हैं बॉलीवुड के रिश्तों के मायने नहीं होते, यहां जितनी तेजी से लोग शादी करते हैं उससे दोगुनी तेजी से तलाक ले लिया जाता था। लेकिन ऐसे हर किसी के साथ नहीं हुआ है, बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे में भी हैं जिन्होंने भले ही अपने रिश्तों में परेशानी का सामना किया लेकिन वो मजबूत रहे और पार्टनर का साथ नहीं छोड़ा फिर चाहे वजह जो भी हो। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बार में जो अलग हो कर भी एक साथ हो गए।
1. ऋतिक रोशन और सुजैन
ऋतिक और सुजैन का तलाक सबके लिए हैरान करने वाला था, हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला। दोनों आझ भी पहले की तरह एक साथ नजर आते हैं अपने बच्चों के साथ। ऋतिक जिस वक्त विवादों में थे कंगना को लेकर उस वक्त सुजैन उनके साथ थी, ऐस में खबरे हैं कि एक बार ये दोनों अपने बच्चों के लिए दोबारा शादी कर सकते हैं।
2. रणधीर कपूर और बबीता
80 के दशक में रणधीर और बबीता को एक दूसरे से प्यार हु और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन करिश्मा के जन्म के बाद से ही दोनों के रिश्तों में ऊथल पुथल मची। उसके बाद करीना का जन्म हुआ लेकिन बच्चों का सहारा भी इस रिश्तो को नहीं बचा सका। अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक बबीता ने दोनों बेटियों को अकेले पाला। दोनों सालों तक एक दूसरे से अलग रहे, लेकिन कभी तलाक नहीं लिया।। कई सालों बाद दोनो पति पत्नी ने समझौते के साथ एक दूसरे को और मजबूती से थाम लिया।
3. आदित्य पंचोली और जरीना वाहेब
आदित्य पंचोली ने खुद से 6 साल बड़ी उम्र की जरीना वाहेब से 1986 में शादी की। लेकिन आदित्य के अफेयर्स की चर्चाओं, उनकी अपराधिक गतिविधियों की खबरों के बाद जरीना ने अकेले रहने का फैसला ले लिया। लेकिन आदित्य को परेशानियों में घिरा देख, जरीना को रहा नहीं गया और दोनों एक दूसरे के साथ फिर आ गए।
4. राखी और गुलजार
ति अजय बिस्वास से तलाक के बाद राखी ने बॉलीवुड के कवि, लेखक, गीतकार और प्रोड्यूसर गुलजार से शादी की। दोनों की एक बेटी भी हुई मेघना गुलजार। लेकिन जब बेटी एक साल की थी तो दोनों अलग हो गए। कई सालों तक अलग रहने के बाद दोनों 2017 में एक साथ फिर दिखे दोनों आज भी एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं और एक साथ वक्त गुजारते हैं।…Next
Read More:
10 साल छोटी लड़की पर आया था जावेद का दिल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से टूटी शादी
52 के सलमान निभाएंगे 18 साल के लड़के का किरदार, ऐसा होगा लुक!
बॉलीवुड ही नहीं, खेल जगत के भी बादशाह हैं ये 5 फिल्मी सितारे!
Read Comments