Menu
blogid : 319 postid : 1394164

FLASHBACK 2018: किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने तोड़ी शादी, अलग हुईं ये फेमस जोड़ियां

2018 को जहां बी-टाउन के फेमस सेलेब्स की शादी के लिए याद किया जाएगा। वहीं फिल्मों और टीवी से जुड़े कई सेलेब्स के सालों पुराने रिश्ते टूट भी गए। इनमें से कुछ का ब्रेकअप हुआ तो कुछ ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला लिया। साल 2018 में कई फेमस जोड़ियां टूट गईं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Dec, 2018

 

 

 

1. नेहा कक्कड़- हिमांश कोहली

 

 

पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप कुछ दिन पहले ही हुआ है। दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद नेहा का बुरा हाल है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

 

2. जूही परमार और सचिन श्रॉफ

 

 

टीवी की कुमकुम के नाम से फेसम जूही परमार भी पति सचिन श्रॉफ से अलग हो गई हैं। जूही-सचिन ने 2009 में शादी की थी। शादी के 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसी साल जनवरी में ही दोनों के अलग होने की खबर आई थी। तलाक के लिए अर्जी दे दी गई है।

 

3. मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल

 

 

20 साल साथ रहने के बाद अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया अलग हो गए हैं। दोनों के बीच अभी तलाक फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि अर्जुन इन दिनों विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को डेट कर रहे हैं।

 

4. मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना

 

 

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पति मधु मंतेना से अलग हो गई हैं। मसाबा ने पति से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई थी। उन्होंने लिखा था- ‘बेहद दुख के साथ मैंने और मधु ने ट्रायल बेस पर अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने प्रोफेशनल्स और पेरेंट्स के साथ डिस्कशन करने के बाद यह फैसला लिया है’। दोनों की शादी को तीन साल हुए।

 

5. सुगंधा गर्ग और रघु राम

 

 

रोडीज फेम रघु राम और एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग शादी के 12 साल बाद अलग हुए। दोनों का तलाक भी हो चुका है। इतना ही नहीं रघु ने गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से हाल ही (12 दिसंबर) में शादी भी कर ली।

 

6. व्लाद स्टैन्श्यू और सोफिया हयात

 

 

सोफिया और व्लाद शादी के बाद मात्र सालभर ही साथ रह पाए। दोनों ने 2017 में शादी की और 2018 में दोनों का तलाक हो गया। सोफिया ने पति पर घर चोरी का इल्जाम लगाया था और घर से निकाल दिया था।..Next

 

Read More:

कभी चॉकलेटी हीरो जैसे दिखते थे बाहुबली के ‘भल्लालदेव’, एक आंख से नहीं देख पाते हैं राणा दग्गुबाती

दीपिका और प्रियंका ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी दो तरीकों से रचाई है अपनी शादी

ईशा अंबानी और कपिल शर्मा समेत इन 5 सितारों ने भी 2 दिनों में रचाई शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh