Menu
blogid : 319 postid : 1393340

मिथुन के कहने पर श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी! उम्र में था इतना फासला

बोनी कपूर भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वे बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में से एक हैं जो कि मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बोनी का जन्म मेरठ में हुआ। बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। बोनी का फिल्मी करियर भले ही शानदार रहा हो लेकिन उनके नीजि हमेशा से लोगों के बीच मशहूर रहा है। आज बोनी अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Nov, 2018

 

 

 

श्रीदेवी से पहली नजर में हुआ था बोनी को प्यार
बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी को फिल्मों में देखा था, उन्हें देखने के बाद बोनी ने श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में लाने की तैयारी कर ली। श्रीदेवी उस दौरान साउथ की फिल्मों में काम कर रही थी। कुछ समय बाद बोनी ने श्रीदेवी की फिल्म सोलवां सावन (1979) देखी। इसके बाद वो श्रीदेवी से मिलना चाहते थे और उनके साथ काम करना चाहते थे, इसलिए एक फिल्म के सेट पर ही उनसे मिलने पहुंच गए। आखिरकार उन्होंने श्रीदेवी की मां से मिलकर उनको अपनी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ ऑफर किया।

 

‘मिस्टर इंडिया’ के लिए दिए थे 11 लाख
बोनी 70 के दशक से श्रीदेवी की तमिल फिल्में देखते थे और उन्हें पसंद करते थे। कई बार बोनी श्रीदेवी से मिलेने चैन्नई तक जाते थे। साल 1987 में बोनी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए श्रीदेवी को साइन किया था। फिल्म को साइन करने से पहले ही बोनी कपूर श्रीदेवी को पसंद करते थे। श्रीदेवी ने बताया था कि साल 1984 में बोनी कपूर उनके पास फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में सीमा के रोल के लिए आए थे। ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए श्रीदेवी की मां ने उनसे 10 लाख मांगे थे लेकिन बोनी ने उन्हें 11 लाख देकर उन्हें हैरान कर दिया था।

 

जब श्रीदेवी ने बांधी बोनी को राखी
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की मुलाकात फिल्म ‘हम पांच’ के दौरान हुई थी, इसका निर्देशन बोनी कपूर कर रहे थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों में दोस्ती हुई, जल्दी ही ये दोस्ती प्यार मे बदल गई। फैंस मैगजीन के मुताबिक 1985 में मिथुन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ शादी की। 1988 में श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से अपने तीन साल के रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया था। मिथुन के साथ रिश्ते में रहते हुए बोनी का नाम श्रीदेवी से जुड़ने लगा था। इससे मिथुन बेहद खफा थे, इसलिए मिथुन ने श्रीदेवी से फिल्म के सेट पर ही बोनी कपूर को राखी बंधवा दी थी।

 

 

बोनी श्रीदेवी के साथ बिताते थे वक्त
इस समय तक बोनी श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि जब वो फिल्म ‘चांदनी’ की शूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विटजरलैंड गए। इसी दौरान श्रीदेवी की मां का देहांत हो गया और बोनी ने अपना सारा वक्त श्रीदेवी के साथ बिताया। बॉलीवुड में खबरें उड़ने लगी थी बोनी श्रीदेवी के साथ सेट पर वक्त बिताते हैं। ये बात उनकी पत्नी तक पहुंची औऱ आखिरकार बोनी ने माना की वो श्रीदेवी के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं। श्रीदेवी के माता-पिता की मौत के बाद बोनी ने श्रीदेवी को पैसों से भी मदद की थी।

 

बोनी अपनी पत्नी से 10 साल बड़े हैं
बोनी कपूर की पत्नी मोना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘उम्र में बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मेरी बोनी से शादी हुई तब मैं 19 साल की थी, मैं उन्हीं के साथ बड़ी हुई। हम दोनों की शादी को 13 साल हुए थे तब मुझे पता चला कि मेरा पति किसी और से प्यार करता है’। मोना ने इसके बाद कहा कि, ‘इसके बाद हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था और हम इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि श्रीदेवी एक बच्ची की मां बन चुकी थीं। दोनों ने 2 जून 1996 को शादी कर ली थी।

 

पहली और दूसरी पत्नी से हैं दो बच्चे
मोना और बोनी के दो बच्चे हैं, अभिनेता अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर। वहीं श्रीदेवी के साथ भी बोनी के दो बेटियां है जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। 25 मार्च 2012 को बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की कैंसर से मौत हो गई थी। वहीं श्रीदेवी ने 24 जनवरी 2018 को दुबई में अपनी आखिरी सांसे ली…Next

 

Read More:

21 साल में अदिति राव हैदरी ने की थी पहली शादी, राजसी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

भारती से युविका तक, टीवी एक्ट्रेस जो मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

अनुष्का विराट के लिए तो सोनम आनंद के लिए, पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी ये एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh