Menu
blogid : 319 postid : 1396082

नूतन ने 14 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म में किया था काम, नहीं देख पाई थीं अपनी खुद की फिल्म

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जो हमेशा के लिए सदाबहार है। उन अभिनेत्रियों की एक्टिंग इतनी उम्दा रही है कि उनका दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी उन्हें याद किया जाता है। नूतन ऐसी ही सदाबहार अभिनेत्री रही हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। अपनी सादगी और बेमिसाल एक्टिंग के लिए मशहूर नूतन का आज जन्मदिन है। आइए, जानते हैं उनकी जिंदगी के दिलचस्प पहलू।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal4 Jun, 2019

 

 

 

14 साल की उम्र में एडल्ट फिल्मों में किया था काम
नूतन ने साल 1945 में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने पिता कुमार सेन की फिल्म से की थी। साल 1950 में आई फिल्म ‘हमारी बेटी’ से नूतन ने डेब्यू किया था। नूतन ने महज 14 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म की थी। नूतन की फिल्म नगीना को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। हालांकि, 14 साल की उम्र होने के कारण नूतन ये फिल्म नहीं देख पाई। दरअसल, उन्हें वॉचमैन ने रोक दिया था।

 

 

स्विमसूट पहनने वाली पहली अभिनेत्री थीं नूतन
नूतन ने इसके अलावा 1958 में आई फिल्म दिल्ली का ठग में स्विमसूट पहन चौंका दिया था। इसके अलावा फिल्म बारिश में भी उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए थे। इस पर उनका विरोध भी हुआ था। नूतन का कहना था कि आर्टिस्ट को स्क्रिप्ट के हिसाब से इन बातों से गुरेज नहीं करना चाहिए। नूतन ने अनारी, सुजाता, पेइंग गेस्ट, सीमा, बंदिनी, सरस्वती चंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है। उन्होंने 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था।

 

 

मोहनीश बहल की मां हैं नूतन
नूतन ने साल 1959 में रजनीश बहल से शादी की थी। रजनीश नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर थे। नूतन के बेटे मोहनीश बहल बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। वहीं, उनकी पोती प्रनूतन बहल ने फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया है। नूतन का 21 फरवरी 1991 में निधन हो गया था। नूतन लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। हालांकि, एक बार वह कैंसर फ्री हो गई थीं, लेकिन कुछ वक्त बाद उनके लीवर में संक्रमण हो गया था…Next

 

Read More :

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

जया बच्चन और अमिताभ को 24 घंटे के अंदर इस वजह से करनी पड़ी थी शादी, 15 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर

प्यार में दीवानी होकर शाहिद कपूर को अपना पति कहने लगी थी यह एक्ट्रेस, परेशान होकर शाहिद को करानी पड़ी थी पुलिस रिपोर्ट

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh