Menu
blogid : 319 postid : 1396471

श्रीदेवी की इन 5 फिल्मों को कभी नहीं देख पाएंगे उनके फैंस, इन वजहों से नहीं हो पाई रिलीज

बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे रहे हैं, जिनकी जिंदगी से ज्यादा उनकी मौत एक पहली बनकर रह गई है। उनकी मौत की खबर ने करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया। ऐसी ही अभिनेत्री थीं श्रीदेवी, जिनकी मौत इतनी रहस्यमय रही, जिसके बारे में आज भी कयास लगाए जाते हैं। वहीं, हाल ही में उनकी मौत से जुड़ी खबर सामने आई थी कि उनकी मर्डर हुआ है। हालांकि, बोनी कपूर ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बहरहाल, श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग उनके दमदार किरदारों की वजह से ज्यादा रही है। वहीं, उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका फैंस इंतजार करते रहे लेकिन वो रिलीज नहीं हो पाई। आइए, एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal15 Jul, 2019

 

 

 

 जमीन

 

 

बॉलीवुड के जाने माने डॉयरेक्टर रमेश सिप्पी ने 1988 में विनोद खन्ना, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म ‘जमीन’ बना रहे थे। इस फिल्म को लेकर चर्चाएं इसलिए भी ज्यादा थीं क्योंकि इसमें पहली बार श्रीदेवी और माधुरी एक साथ पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली थीं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग हो जाने के बाद भी ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी।

 

महाराजा

 

 

अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी किसी दौर में बॉलीवुड की हिट जोड़ी माना जाती थी। दोनों ने साथ में ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘जुदाई’ जैसी फिल्में दी हैं। ऐसे में इस जोड़ी को साथ में लाने के लिए अनिल शर्मा ने 1990 में फिल्म ‘महाराजा’ का ऐलान किया, लेकिन फिल्म के स्टार कास्ट के चुनाव में आ रही परेशानी की वजह से ये फिल्म बंद कर दी गई।

 

गर्जना

 

 

श्रीदेवी, विनोद खन्ना एक बार फिर से साथ नजर आने वाल थे और उनके साथ ऋषि कपूर का भी तड़का लगने वाला था। दरअसल डायरेक्टर केआर रेड्डी ने फिल्म ‘गर्जना’ का आइडिया दिया और 1991 में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, लेकिन फीस को लेकर स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर के बीच बहस हुई जिस वजह से फिल्म कभी  पर्दे पर नहीं आई।

 

 तीरांदाज

 

 

श्रीदेवी और सनी देओल की जोड़ी फिल्म तीरांदाज’ में देखने को मिलती, इस फिल्म के मुहूर्त वाले दिन खुद यश चोपड़ा वहां पर मौजूद थे लेकिन फिल्म की शुरूआत हो जाने के बाद भी फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। वैसे इसके पहले भी सनी और श्रीदेवी की जोड़ी पर्दे पर आ चुकी थी।

 

गोविंदा

 

 

1996 में एक बार फिर अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी नजर आने वाली थी। फिल्म के लिए दोनों को फाइनल कर लिया गया था और फोटोशूट भी हो गया था। लेकिन इन सबके बाद भी एक बार फिर फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। हालांकि, बाद में इस जोड़ी को कई सारी सुपरहिट फिल्मों में साथ देखा गया।…Next

 

Read More :

बॉलीवुड के इन सितारों का पीछा करने लगे थे फैन, किसी ने दरवाजे पर रखा डायमंड नेकलेस तो किसी ने बिना शादी मान लिया पति

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh