Menu
blogid : 319 postid : 1394612

सुभाष चंद्र बोस पर बॉलीवुड में बनीं ये चुनिंदा फिल्में, जोश से भरे हैं दमदार डायलॉग

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आज 122वीं जयंती है, देश की आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस का बेहद अहम योगदान था। नेताजी के इस योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा में हुआ था। बोस के योगदान को हर पल याद किया जाता है और बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर कौन-कौन सी फिल्में बनाई हैं और किन अभिनेताओं ने बोस का रोल निभाया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh23 Jan, 2019

 

 

 

1. नेता जी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो

 

 

‘सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो’ साल हीरो 2005 में श्याम बेनेगल ने फिल्म बनाई थी, फिल्म में एक्टर सचिन खेडेकर ने बोस के किरदार को पर्दे पर निभाया था। नेता जी के किरदार को सचिन ने बेहद सादगी और शानदार तरीक से निभाया था। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन की मुख्य घटनाओं को उजागर करती है। फिल्म को लोगों ने पंसद किया था साथ ही सचिन के काम को सराहा भी गया था।

 

2. सुभाष चंद्र बोस: द‍ मिस्ट्री

 

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर दूसरी फिल्म बॉलीवुड में बनी, जिसका नाम था ‘सुभाष चंद्र बोस: द‍ मिस्ट्री’। इस फिल्म में सुभाष चंद्र बोस के जीवन से ज्यादा उनकी मौत के रहस्य को उजागर करने की कोशिश की गई थी।

 

3. ‘नेता जी सुभाष चंद्र बोस

 

 

‘नेता जी सुभाष चंद्र बोस’ फिल्म बनी थी। यह बंगाली फिल्म थी। फिल्म ‘नेता जी सुभाष चंद्र बोस’ का निर्देशन हेमन गुप्ता ने किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इस फिल्म को साल 1966 में रिलीज किया गया था।

 

4. बोस: डैड-अलाइव

 

 

नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर बनी भारत की यह पहली वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका अदा की है। बोस: डैड-अलाइव साल 2017 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर रिलीज की गई। इस वेब सीरीज ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। फिल्म की तैयारी के दौरान राजकुमार राव ने अपने बालों को भी पूरी तरह से हटा दिया था, साथ ही अपना वजन भी बढ़ाया था।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh