Menu
blogid : 319 postid : 1393354

कोई हवा महल तो कोई उदयपुर पैलेस, राजस्थान के महलों में हुई है इन फिल्मों की शूटिंग

बॉलीवुड फ़िल्म मेकर्स शूटिंग के लिए हमेशा से ही ऐसी लोकेशन की तलाश में रहते हैं, जो लोगों की पहुंच से दूर रही हो। राजस्थान के किले और महल इसीलिए उनकी पहली पसंद है। यही वजह है कि यहां के किलों और महलों की झलक हम बहुत सी फ़िल्मों में देख चुके हैं। इनमें से कई सुपरहिट रही थी। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि वो कौन सी फ़िल्में हैं, जिनकी शूटिंग राजस्थान के रॉयल महलों और किलों में हो चुकी है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh12 Nov, 2018

 

 

 

1. रामलीला

 

 

इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक सुपरहिट जोड़ी की और वो है दीपिका और रणवीर सिंह की। वैसे ये जोड़ी असल में भी एक दूसरे की होने वाली हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फ़िल्म रामलीला सुपरहिट रही थी, इस फ़िल्म को राजस्थानी परिवेश में रंगने के लिए इसकी शूटिंग उदयपुर पैलेस में की गई थी।

 

2. भूलभुलैया

 

 

अक्षय कुमार, विद्या बालन की कॉमेडी हॉरर फिल्म भूलभूलैया की मंजुलिका को शायद ही कोई भूला पाया हो। विद्या बालन ने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी,  इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को बेहद पंसद आते हैं। अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर इस फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान के चोमू पैलेस में हुई थी।

 

3. बाजीराव मस्तानी

 

 

संजय लीला भंसाली को जितना प्यार ऐतिहासिक फिल्में बनाने का है उतना ही प्यार उन्हें अपने सेट और लोकेशन से हैं। भंसाली हर बार अपनी फिल्म को और भी बड़ी और शानदार तरीके से पेश करते हैं। बाजीराव और मस्तानी की कहानी दिखाने के लिए उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग राजस्थान के आमेर पैलेस में की गई थी।

 

4. हम साथ-साथ हैं

 

 

ये फिल्म  90के दशक में आई हुई हो लेकिन आज भी इसका विवाद लोगों को इसकी याद दिला ही जाता है। जी हां, काला हिरण मामला यहीं से शुरू हुआ था। बॉलीवुड की सबसे फ़ेमस फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म है ‘हम साथ साथ हैं। इस फ़िल्म का सुपरहिट गाना ‘म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर…’ जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में फ़िल्माया गया था।

 

5. जोधा अकबर

 

 

आशुतोष गोवारिकर की सबसे लग्जरी और शानदार फिल्मों में से एक जोधा अकबर को लोग आज भी याद करते हैं। आशुतोष गोवारिकर भी ऐतिहासिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने फ़िल्म जोधा अकबर की शूटिंग जयपुर के हवा महल और अंबेर के किले में हुई थी। इस फ़िल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाया था।

 

6. पहेली

 

 

शाहरुख खान क बैनर तले बनी फिल्म पहली भूत और इंसान की प्रेम कहानी पर बेस्ड फ़िल्म थी पहेली। इसे ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया था। इसके कई सीन्स की शूटिंग नारायण निवास महल में हुई थी। ये फिल्म शाहरुख के होम प्रोडक्शन में बनी थी और इसमें शाहरुख और रानी मुख्य भूमिका में थे।

 

7. बेटा

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और अनिल कपुर की फ़िल्म बेटा का गाना ‘धक-धक करने लगा’ तो याद ही होगा आपको। इस गाने की शूटिंग हवा महल में की गई थी।…Next

 

Read More:

कभी 10 हजार रुपए सैलरी की जॉब करती थी किरण राव, लगान के सेट पर हुआ था आमिर से प्यार

गोविंदा के साथ चला था नीलम का अफेयर, कर चुकी हैं दो शादियां

सालों बाद नवम्बर और दिसम्बर में आएंगी 5 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh