Menu
blogid : 319 postid : 1394805

‘गली ब्वॉय’ से ‘टोटल धमाल’ तक, फरवरी में पर्दे पर उतरेंगी ये फिल्में

साल 2019 के पहले महीने जनवरी में फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ और ‘ठाकरे’ जैसी पॉलीटिकल फिल्में रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं। अब साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला हैं और दर्शकों की निगाहें फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों पर हैं। फरवरी के इस महीने में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘टोटल धमाल’, ‘गली बॉय’, ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ फिल्में खास हैं। रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ सबसे ज्यादा चर्चा में है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस महीने रिलीज होने वाली खास फिल्मों के बारे में जो पर्दे पर मचा सकती हैं धमाल।

Shilpi Singh
Shilpi Singh3 Feb, 2019

 

 

1. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

 

 

अनिल कपूर और जूही चावला लंबे समय बाद इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर लीड रोल में हैं। साथ ही नजर आएंगे राजकुमार राव। 1 फरवरी को ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। माना जा रहा है कि महीने की शुरुआत में दर्शकों को बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी, लेकिन पर्दे पर ये कितना कमाल दिखा पाती है ये तो आने वाले दिनो में ही पता चलेगा।

 

2. सोन चिड़िया

 

 

सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सोन चिड़िया’ इसी महीने 8 फरवरी को रिलीज होने वाली है।यह फिल्म डकैतों पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग चम्बल में हुई है । फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज वाजपयी भी डकैत की भूमिका में नजर आने वाले हैं ।

 

3. गली ब्वॉय

 

 

रणवीर सिंह ने साल की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंबा’ के साथ की। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद है। इस महीने भी रणवीर सिंह दर्शकों के लिए ‘गली ब्वॉय’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

4. टोटल धमाल

 

 

अनिल कपूर की फरवरी महीने में दो फिल्में रिलीज हो रही है। ‘एक लड़की को देखा ताे ऐसा लगा’ के बाद अनिल की टोटल धमाल रिलीज होगी। फिल्म में अनिल, माधुरी दीक्षित के साथ नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म फिल्म 22 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

 

5. द फकीर ऑफ वेनिस

 

 

यह फिल्म बनने के लगभग 10 साल बाद रिलीज हो रही है। फरहान अख्तर और अन्नू कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में फरहान ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसे किसी फकीर को ढूंढने का काम मिला है जो खुद को रेत में दबा सके। फिल्म में अन्नू कपूर ने एक ऐसे झोंपड़पट्टी में रहने वाले व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसे फरहान फकीर बनाकर वेनिस ले जाते हैं। फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।…Next

 

Read More:

तो क्या 2019 में वरुण धवन बनेंगे दूल्हा, बचपन के प्यार नताशा दलाल से करेंगे शादी

9 साल तक जॉन के साथ लिव में रही थीं बिपाशा, 108 करोड़ रुपए की हैं मालकिन

बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपक ठाकुर को मिले ऑफर, जल्द गाएंगे गाना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh