बॉलीवुड में कपल्स की लिंकअप और ब्रेकअप से जुड़ी अफवाहें आती रहती है। ऐसे में उन खबरों की सच्चाई पता करने तक कपल के बीच दूरियां आ जाती है। डेटिंग के सिलसिले के बीच बीते वक्त में कई ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। वहीं, पिछले साल कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध गए। आने वाले साल 2020 में भी कुछ कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन कपल्स के रिश्ते को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2020 में हमें फिर से आलीशान शादियां देखने को मिल सकती हैं।
आइए, एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-
अर्जुन-मलाइका
हाल ही में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। उनके सोशल मीडिया फोटोज उनके प्यार को बयां करते हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोनों 2020 में शादी कर सकते हैं।
रोहमन-सुष्मिता
रोहमन और सुष्मिता को एक फैशन के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और इसके बाद उन्होंने अपने रिलेशनशिप को दुनिया को बता दिया। माना जा रहा है कि दोनों 2020 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।
वरुण-नताशा
वरुण और उनकी बचपन की दोस्त नताशा का लव अफेयर कई मौकों पर चर्चा में रहा। वरुण अक्सकर कई जगहों पर नताशा के साथ स्पॉ ट किए जाते हैं। वह करण जौहर के शो पर कबूल कर चुके हैं कि वह नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब देखना यह है कि दोनों 2020 में किस महीने में शादी करेंगे।
रणबीर-आलिया
रणबीर और आलिया 2018 की शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र ‘ के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। रणबीर ने कभी अपनी बात खुलकर जाहिर तो नहीं की, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 2020 में हो सकती है।
फरहान-शिबानी
फरहान और शिबानी ने न्यूयॉर्क की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। यहीं से इन दोनों का रिश्ता फैंस की नजरों में आ गया। फरहान और शिबानी 2020 में एक-दूसरे का ऑफिशियली हाथ थाम सकते हैं।
श्रद्धा कपूर- रोहन श्रेष्ठ
फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के साथ हमेशा के साथ अपने रिश्ते को खारिज कर चुकीं, श्रद्धा कपूर इन दिनों सेलेब्रिटी फोटोग्राफर और करीबी दोस्त रोहन श्रेष्ठ के साथ नजर आती हैं। इस वजह से कहा जा रहा है दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं।…Next
Read More :
दूरदर्शन पर 28 साल पहले आने वाले ‘महाभारत’ के मुख्य किरदार अब हैं कहां, जानें
100 रिजेक्शन के बाद शाहिद कपूर को मिली थी पहली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद इतनी बढ़ी उनकी फीस
Read Comments