Menu
blogid : 319 postid : 1396406

रणबीर कपूर की रिजेक्ट की हुई इन 5 फिल्मों ने रणवीर सिंह को बना दिया स्टार, इनमें से 3 फिल्में रही सुपरहिट

रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर जिन्होंने बहुत कम समय में फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। रणवीर का नाम उन सितारों में गिना जाता है, जो अपने करेक्टर में पूरी तरह डूबकर एक्टिंग करते हैं। बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय उनकी ऐसी ही चुनिंदा फिल्में हैं जिनकी वजह से रणवीर स्टार बन गए। क्या आप जानते हैं रणवीर सिंह को स्टार बनाने में रणबीर कपूर का भी हाथ है, दरअसल रणबीर ने जो फिल्में रिजेक्ट की थी, उन फिल्मों में रणवीर सिंह को कास्ट कर दिया गया और वो फिल्में सुपरहिट रही। 6 जुलाई को रणवीर का जन्मदिन है। आइए, एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal5 Jul, 2019

 

 

बैंड बाजा बारात

 

 

इस फिल्म में रणबीर कपूर को बिट्टू का किरदार निभाते देखना चाहते थे, लेकिन रणबीर ने इस फिल्‍म को करने से मना कर दिया। इसके बाद आदित्य ने एक नए चेहरे की तलाश शुरू की और उनकी ये तलाश रणवीर सिंह पर आकर खत्म हुई। रणवीर को अपनी इस डेब्‍यू फिल्‍म से ही बॉलीवुड में पहचान मिल गई।

 

गोलियों की रासलीला : रामलीला

 

 

दीपिका और रणवीर की जोड़ी को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। मगर, रणवीर से पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने राम के रोल के लिए रणबीर कपूर को फिल्म ऑफर की थी। खबरों की मानें, तो रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण की वजह से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया, जिसके बाद यह फिल्‍म रणवीर की झोली में आ गई।

 

दिल धड़कने दो

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर जोया अख्तर के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन जब जोया ने फिल्म ऑफर की, तो उनके सामने डेट की समस्‍या आ गई। इसी वजह से रणबीर यह फिल्‍म नहीं कर पाए। इसके बाद जोया ने रणवीर सिंह को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ ऑफर की।

 

बेफिक्रे

 

 

यह आदित्य चोपड़ा की दूसरी फिल्म थी, जिसे रणबीर ने ठुकराया और रणवीर ने अपनाया। रणबीर कपूर के मना करने के बाद इसका ऑफर रणवीर सिंह को मिला। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म के गाने और रणवीर की एक्टिंग लोगों को पसंद आई।

 

गली बॉय

 

 

आदित्‍य चोपड़ा की तरह की रणबीर कपूर जोया अख्‍तर की भी दो फिल्‍में करने से इनकार कर चुके हैं। फिल्म ‘‍गली बॉय’ के लिए भी जोया की पहली पसंद रणबीर थे, लेकिन उन्‍होंने आखिरी वक्त पर फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद यह फिल्‍म भी रणवीर के पास चली गई।…Next

 

 

Read More :

आठ बहन-भाईयों के साथ झुग्गी में रहते थे गौतम अडानी, आज इतनी दौलत के हैं मालिक

सलमान खान की दबंग-3 में नहीं दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, फिल्म के बारे में जानें 5 दिलचस्प बातें

हिन्दी सिनेमा की पहली ‘किसिंग क्वीन’ थीं देविका रानी, फल बेचा करते थे दिलीप कुमार उन्हें बना दिया स्टार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh