Menu
blogid : 319 postid : 1395760

सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर हुई वायरल, 17 साल पहले इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

1997 में ‘और प्यार हो गया’ फिल्म में ऐश्वर्या राय को सबसे पहले देखा गया था। फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई लेकिन आशी का किरदार निभाकर ऐश्वर्या ने सबका दिल जीत लिया। ऐश्वर्या का जादू इस कदर फैंस के सिर चढ़कर बोला कि उनकी कई फिल्में हिट होने लगी। उनकी खूबसूरती, बेहतरीन अदाकारी और नीली आंखें, स्टाइल स्टेटमेंट बन गई।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal16 Apr, 2019

 

 

कुछ ही समय में ऐश्वर्या राय बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं, वहीं एक्टिंग के अलावा उनका नाम सलमान खान से जुड़ने के कारण भी उनका नाम चर्चा में आने लगा। दोनों के रिलेशन का सुखद अंत तो नहीं रहा, लेकिन ऐश्वर्या ने इस रिश्ते से पार लगते हुए अपनी जिंदगी अभिषेक के साथ तलाश ली। वहीं, सलमान खान का नाम कैटरीना समेत कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ता गया। अब लम्बे समय बाद सलमान और ऐश से जुड़ी एक और खबर सोशल मीडिया पर घूम रही है। दरअसल, दोनों की खुशनुमा दिनों की फोटो सामने आई है। इनमें से एक फोटो में ऐश सलमान के साथ चाय पीते हुए दिख रही हैं।

 

 

ऐसे परवान चढ़ा था दोनों का प्यार
सलमान खान और ऐश की लव स्टोरी बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव- स्टोरिज में से एक है। दोनों काफी समय तक साथ रहे थे। 1999 से डेटिंग शुरू की थी 2002 के मार्च महीने में सलमान-ऐश अलग हो गए। कहा जाता है कि सलमान ऐश के सेट पर पहुंच जाते थे और उनपर नजर रखते थे। सलमान ने अपने दोस्त शाहरुख की फिल्म ‘चलते-चलते’ की शूटिंग के दौरान हंगामा किया, जिस वजह से ऐश ने उनसे दूरियां बना ली। इस दौरान ऐश की लाइफ में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। कहा जाता है कि सलमान ने विवेक ओबरॉय को ऐश्वर्या से दूरी बनाने की धमकी दी थी,

 

 

सलमान-ऐश्वर्या हो गए अलग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान और ऐश्वर्या में अफेयर 1997 में शुरू हुआ और तब सलमान पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सोमी अली को भी डेट कर रहे थे। कहते हैं कि सोमी को जब सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या की एंट्री का पता चला, तब वह उनसे अलग हो गईं।

 

 

2007 में अभिषेक से रचा ली शादी
ऐश और अभिषेक ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया। माना जाता है कि उमराव जान में काम करते वक्त ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और टोरंटो में गुरू के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया और दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली।…Next

 

Read More :

टीवी सीरियल ‘शांति’ ने दी मंदिरा बेदी को नई पहचान, 20 सालों में इतनी बदल गई हैं मंदिरा

बंगाली फिल्म से रानी मुखर्जी ने किया था डेब्यू, अभिषेक बच्चन के साथ था अफेयर

90 के दशक का मशहूर गाना ‘घर से निकलते ही’ फेम मयूरी कांगो गूगल में करती हैं जॉब

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh