Menu
blogid : 319 postid : 1396392

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए नीतू सिंह लिखा करती थीं लव लेटर, अपनी शादी से ठीक पहले दोनों हो गए थे बेहोश

आपने कई फिल्मों में देखा होगा जिसमें हीरो, हीरोइन की मदद से उसकी सहेली से बातचीत बढ़ाना चाहत है या फिर हीरोइन को हीरो का दोस्त ज्यादा पसंद आता है। पूरी फिल्म इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती रहती है और फिर क्लाइमेक्स में हीरो-हीरोइन एक-दूसरे के दोस्तों को छोड़कर एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। इस फिल्मी कहानी की तरह ही है, नीतू सिंह और ऋषि कपूर की लव स्टोरी। आज नीतू सिंह का जन्मदिन है, आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के दिलचस्प पहलुओं पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal8 Jul, 2019

 

 

 

8 साल की उम्र में शुरू किया था कॅरियर
नीतू ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 5 साल की उम्र में नीतू सिंह ने ‘रिक्शावाला’ फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने ‘यादों की बारात’ फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का ‘लेकर हम दीवाना दिल’ गाना सुपरडुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई। नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने लंबे वक्त तक बॉलीवुड से दूरी बना ली।

 

 

 

ऋषि कपूर की गर्लफ्रैंड के लिए लिखती थीं लव लेटर
एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने बताया था कि कभी नीतू सिंह ऋषि की गर्लफ्रैंड के लिए लव लेटर लिखा करती थीं। उस दौरान दोनों दोस्त थे। हालांकि, दोनों ने कभी उस गर्लफ्रैंड का नाम जाहिर नहीं किया।

 

 

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
ऋषि कपूर और नीतू सिंह एक दौर में बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार थे। उनकी पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान’ थी। हालांकि, यह फिल्म बहुत सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म से दोनों दोस्त बन गए। नीतू जब महज 14 साल की थीं, तभी से ऋषि को डेट करने लगी थीं। यह वह दौर था जब नीतू ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था।ऋषि अक्सर नीतू को सेट पर आदतन छेड़ते रहते थे। एक वक्त पर नीतू ऋषि से इरिटेट भी होने लगी थीं। इसके बाद धीरे-धीरे नीतू को ऋषि की यही शरारतें रास आने लगी और दोनों करीब आ गए। दोस्ती से प्यार का यह रिश्ता फिल्म ‘खेल खेल में’ में बदला। इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच रोमांस शुरू हो गया था। ‘खेल खेल में’ के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में इन दोनों के प्यार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। जब राज कपूर तक दोनों के प्यार की खबर पहुंची तो उन्होंने ऋषि कपूर से कहा ‘अगर प्यार है, तो शादी भी करो’

 

 

अपनी शादी में बेहोश हो गए थे दोनों
22 जनवरी 1980 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां आई थीं। शादी के समय नीतू सिंह इसलिए बेहोश हो गई थीं क्योंकि उनका लहंगा भारी था और उनसे संभल नहीं पा रहा था। ऋषि कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और वह भी इस दौरान बेहोश हो गए थे। दरअसल, ऋषि अपने आसपास मौजूद भीड़ से इतने परेशान हो गए कि घोड़ी चढ़ने से पहले ही उन्हें चक्कर आ गया था। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी फिल्म इंडस्ट्री की भव्य शादियों में शुमार की जाती है। फिल्मों के अलावा हर क्षेत्र से लोग इस शादी में हिस्सा लेने आए थे।…Next

 

 

Read More :

बॉलीवुड के इन सितारों का पीछा करने लगे थे फैन, किसी ने दरवाजे पर रखा डायमंड नेकलेस तो किसी ने बिना शादी मान लिया पति

कभी लॉटरी लगने पर छोड़कर चली गई थी मिलिंद सोमन की गर्लफ्रैंड! अब बीती बातें भूलकर दोनों मालदीव में बिता रहे हैं छुट्टियां

मैक्स चैनल पर क्यों आती है बार-बार ‘सूर्यवंशम’ हंसी-मजाक से अलग अब असली वजह जान लीजिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh