Menu
blogid : 319 postid : 1391625

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बॉलीवुड के स्टार का लुक और उनके खाने-पीने के शौक के बारे में अक्सर बातें होती रहती हैं। लोगों को लगता है कि स्टार खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह के खाने खाते होंगे और शायद इनमे से द्यादतर लोग मांसाहारी होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। बॉलावुड के कई मशहूर सितारे जो फिट और हिट हैं वो वेजिटेरियन हैं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में।

Shilpi Singh
Shilpi Singh11 Aug, 2018

 

 

 

1. अमिताभ बच्चन

 

 

सबके चहिते बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सादा और शुद्ध खाना ही पंसद करते हैं। दरअशल अमिताभ ऐसा इसलिए भी खाते हैं ताकि उनका स्वास्थ बेहतर हो सके। सभी जानते हैं कि अमिताभ को पेट से जुड़ी सम्स्या है और इसी वजह से वो शाकाहारी खाना ही पंसद करते हैं।

 

2. शाहिद कपूर

 

 

कि शाहिद ने 2003 के बाद शाकाहारी खाना शुरू कर दिया था। शाहिद ने यह फैसला ब्रेन हाइन्स की बुक लाइफ ईज फेयर नामक पुस्तक पढ़ने के बाद लिया था। यह किताब उनके पिता अभिनेता पंकज कपूर ने उन्हें गिफ्ट की थी। इस किताब की कहानी का शाहिद कपूर के दिमाग पर इतना असर हुआ कि उन्होंने मांस छोड़न का फैसला कर लिया। वो शुद्ध शाकाहारी हैं और सबको शाकाहार अपनाने की राय देते हैं।

 

3. आमिर खान

 

 

बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान 2015 तक मांसाहार का सेवन करते थे पर 2015 में अपने 50वें जन्मदिन पर शाकाहार अपनाने की घोषणा से सबको चौंका दिया। उनके अनुसार शाकाहार मन को एक विशेष प्रकार की शांति देता है।

 

4. जैकलिन फर्नांडीज

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज ने  साल 2013 के बाद से मांस खाना छोड़ दिया। पेटा के ब्लॉग पोस्ट में जैकलिन के कहा था ‘मैं शाकाहारी हो गई हूं और मुझे इससे अच्छा कभी महसूस नहीं हुआ। यह एक बहुत अच्छा अनुभव है। शाकाहारी होना सबसे अच्छा काम है, जिससे आप पशु को पीड़ित होने से रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा और अपने स्वयं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं’।

 

5. अनुष्का शर्मा

 

 

सभी जानते हैं कि अनुष्का को जानवरों से कितना लगाव है और यही कारण है कि जो उन्होंने खुद को शाकारी बना लिया है। वैसे अनुष्का पेटा के साथ मिलकर पशुओं के लिए काम करती हैं और हाल ही में जानवरों के होम शेल्टर भी बनावया है।

 

6. सोनम कपूर

 

 

बॉलीवुड की ‘मस्कली’ गर्ल सोनम कपूर शरूआत में शाकाहारी नहीं थी, लेकिन फिल्म नीरजा के दौरान उन्होंने खुद में परिर्वतन किया और शूटिंग के दौरान सोनम ने नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। उनका कहना है कि इसके बाद वह पहले के मुकाबले ज्यादा फिट महसूस करती हैं।…Next

 

 

Read More:

सलमान खान से 9 साल बड़ा है ये एक्टर, अब करेगा पिता का रोल

एक फिल्म से चर्चा में आई थी मंदाकिनी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से थे रिश्ते

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट, जॉन के भाई सजाएंगे घर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh