Menu
blogid : 319 postid : 1391754

रणवीर-दीपिका ही नहीं, ये 6 मशहूर सितारे भी भारत के बाहर कर चुके हैं शादी

जल्द ही बॉलीवुड की सबसे हॉट और मशहूर जोड़ी दीपिका और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। खबर है कि ये दोनों कपल भारत में नहीं बल्कि इटली में शादी करेगा। इतना ही नहीं इस शादी में कुछ खास लोगों को ही न्यौता मिलेगा। वैसे बॉलीवुड के वो पहले ऐसे कपल नहीं है जो भारत के बाहर शादी कर रहे हैं, उनके पहले भी कई ऐसे सितारे रह चुके हैं जिन्होंनो भारत के बाहर शादी रचाई थी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh18 Aug, 2018

 

 

1. अनुष्का शर्मा

 

 

बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 की सबसे मशूहर शादी थी। अनुष्का ने भारतयी कप्तान विराट को साथ एक बेहद निजी समारोह में इटली में शादी की थी। हालांकि शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार पार्टी दी थी।

 

2. जॉन अब्राहम

 

 

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम और बिपाशा की लव स्टोरी का अंत हुआ तो, जॉन ने अपना नया प्यार बैंकर प्रिया रुंचाल में पाया। जॉन और प्रिया एक दूसरे को काफी समय से जानते थे, प्रियंका लंब समय से अमेरिका में ही रहती थी और यही वजह थी जो दोनो ने गुपचुप शादी अमेरिका से की।

 

3. प्रीति जिंटा

 

 

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक दौर में उद्योगपति नेस वाडिया के साथ रिश्ते में थी। नेस औऱ प्रीति ने आईपीएल में साथ में एक टीम भी खरीदी थी। लेकिन अचानक ही दोनों के रिश्ते में दरार आई और प्रीति ने भारत के बाहर अपना हमसफर अमेरिका के जीन गुडएनफ में पाया। प्रीति और जीन ने भारतीय तौर तरीके से अमेरिका में शादी की थी, हालांकि प्रीति ने भारत में शानादार पार्टी दी थी।

 

4. रानी मुखर्जी

 

 

बॉलीवुड की खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी क नाम एक दौर में महानायक के बटे अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा जाता था। लेकिन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए, रानी ने गुपचुप तरीक से यशराज फिल्‍मस के प्रमुख फिल्‍म र्निमाता र्निदेशक आदित्‍य चोपड़ा से इटली में एक बेहद निजी समारोह में शादी की। अब उनकी एक बेटी आदिरा है।

 

5. कुणाल कपूर

 

 

महानायक अमिताभ बच्‍चन के छोटे भाई अजिताभ बच्‍चन की बेटी नैना बच्‍चन की शादी बॉलीवुड एक्‍टर कुणाल कपूर से हुई है। दोनों ने भारत के बाहर एक बेहद निजी समारोह में सेशल्‍स आईलैंड पर शादी की। बाद में मुंबई में हुए रिसेप्‍शन में बच्‍चन परिवार सहित कई बॉलीवुड हस्‍तियां शामिल हुईं।

 

6. माधुरी दीक्षित

 

 

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भारतीय मूल के हार्ट स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टर श्री राम नेने से अमेरिका में शादी की थी। माधुरी शादी के कई सालों तक बॉलीवुड और मुंबई से दूर अमेरिका में ही थी। कुछ सालों पहले ही वो भारत वापस आई हैं। भारत आने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया फिलहाल वो टीवी शो में बतौर जज नजर आती हैं।…Next

 

 

Read More:

श्रीदेवी की 5 फि‍ल्में, जो इस वजह से आप कभी नहीं देख पाएंगे

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh