Menu
blogid : 319 postid : 1395690

हिन्दी सिनेमा में परवीन बॉबी ने बदली थी हीरोइन की छवि, टाइम मैगजीन कवर पर छपने वाली पहली अभिनेत्री

बॉलीवुड की वो सुपरस्टार जो अपनी बोल्डनेस और सुंदरता के लिए जानी जाती थी, उसे न्यूयॉर्क के जेफके एयरपोर्ट से पुलिस शरीर पर बेड़ियां डालकर पागलखाने ले गई। वह भी केवल इस आधार पर कि उसने नियमित जांच कराने से मना कर दिया। यह पढ़कर ही आपको अजीब लग रहा होगा, तो सोचिये कि उसे कैसा महसूस हुआ होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घटना भारत की टॉप हीरोइन परवीन बॉबी के साथ हुई थी। बॉलीवुड की इस सुंदरी की लाइफ फिल्मी कहानी की तरह रहस्यमयी और रोमांचकारी रही। परवीन का बड़े पर्दे पर आना और फिर वहां से ओझल होते हुए असल जिंदगी से ओझल हो जाना, यह हर किसी के लिए हैरानी की बात हुई।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal4 Apr, 2019

 

 

हिन्दी फिल्मों में हीरोइन इमेज बदलने वाली परवीन
परवीन ने जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब तक फिल्मों में भारतीय नारी को मर्यादा में रहने वाली स्त्री के रूप में पेश किया जाता था। मगर फिल्म ‘दीवार’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी। उन्होंने परंपरा से हटकर इस फिल्म में एक ऐसे बोल्ड अभिनेत्री का किरदार निभाया, जो सिगरेट-शराब पीती है और लिव-इन-रिलेशन बनाने से परहेज नहीं करती। इस फिल्म के बाद से ही परवीन को देसी सिल्वर स्क्रीन पर विदेशी (पश्चिमी) चेहरे के तौर पर देखा जाने लगा।

 

 

टाइम मैगजीन कवर पर छाने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री
ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो चुकीं परवीन को 1976 में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी। वे इस मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस थीं। कम समय में वे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। वे बहुत बोल्ड और बिंदास थीं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में दीं, जिनमें ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’, ‘शान’, ‘ख़ुद्दार’, ‘काला पत्थर’, ‘सुहाग’, ‘नमक हलाल’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं। 1973 में फ़िल्म ‘चरित्र’ के साथ अपनी फ़िल्मी यात्रा शुरू करने वाली परवीन ने लगभग 50 फ़िल्मों में एक्टिंग की। उनकी आखिरी फिल्म 1988 में आई ‘आकर्षण’ थी।

 

 

लिव इन में रहने के बाद भी अकेली रह गईं परवीन
इंडस्ट्री में आने के बाद जितनी जल्दी परवीन बाबी ने खुद को स्थापित किया, उतनी जल्दी ही उन्होंने अपने लिए पार्टनर भी ढूंढ लिया। यहां सबसे पहले उनका नाम डैनी के साथ जुड़ा। फिल्म ‘धुएं की लकीर’ से शुरू हुआ उनका अफेयर कुछ ही घंटों में परवान चढ़ चुका था। हालांकि, ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। डैनी से हुए ब्रेकअप ने परवीन को काफी दर्द पहुंचाया, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया।
अपने दुख को जल्द ही भुलाते हुए वे कबीर बेदी के संपर्क में आईं। कबीर काफी नई सोच के थे। सिगरेट, शराब पीने वाली और बोल्ड स्वभाव की परवीन और कबीर को एक-दूसरे का साथ बेहद रास आने लगा। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इसके बाद परवीन की लाइफ में महेश भट्ट आए। दोनों करीब तीन साल (1977-80) तक साथ रहे। उन दिनों महेश एक फ्लॉप फिल्ममेकर थे जबकि परवीन टॉप हीरोइन थी।

 

 

मानसिक बीमारी का शिकार हो गई थीं परवीन

महेश भट्ट से रिश्ता खत्म होने के बाद परवीन गहरे अवसाद में चली गई, वो ड्रग्स लेने लगीं। परवीन बॉबी को कोई जान से मारना चाहता है, इस बात का डर उन्हें हमेशा ही रहता था, इसलिए भोईवाडा पुलिस स्टेशन में उन्होंने 34 लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसे प्रसिद्ध लोग शामिल थे। उनका रेगुलर चेकअप किया जाने लगा लेकिन एक दिन ऐसा आया जब उन्होंने किसी को अपने पास आने से भी मना कर दिया। ऐसे में उन्हें बेड़ियों में जकड़कर चेकअप ले लिए ले जाया गया। 22 जनवरी, 2005 को जब परवीन बॉबी की लाश मुंबई स्थित उनके फ्लैट से मिली, तब उन्हें मरे हुए 72 घंटे हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि परवीन बॉबी पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थीं…Next

 

 

Read More:

23 साल बड़े एक्टर को डेट कर चुकी हैं कंगना रनौत, एक फिल्म की फीस है इतने करोड़

कभी आर्दश बहू के तौर पर स्मृति ईरानी ने बनाई थी अपनी पहचान, आज है लोकप्रिय नेता

बंगाली फिल्म से रानी मुखर्जी ने किया था डेब्यू, अभिषेक बच्चन के साथ था अफेयर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh