Menu
blogid : 319 postid : 1396978

हिन्दी साहित्य से प्यार है, तो जरूर देखें बेहतरीन किताबों पर बनी ये 7 फिल्में

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो आर्ट या क्लास फिल्में देखने के शौकीन होते हैं, वहीं किसे किताब या साहित्य पर बनी फिल्में भी उन्हें बहुत भाती हैं, ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, तो आपको ऐसी चुनिंदा फिल्में जरूर देखनी चाहिए, जो हिन्दी साहित्य पर आधारित हैं। आइए, एक नजर उन फिल्मों पर-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal19 Sep, 2019

 

 

 तमस

 

 

भीष्म साहनी के बंटवारे पर लिखे गए कालजयी उपन्यास तमस पर इसी नाम से गोविंद निहलानी ने चार घंटे से ज्यादा की फिल्म बनाई थी। इस पर टीवी सीरियल भी बनाया गया। ये फिल्म भी उपन्यास की तरह ही दर्शकों को अंदर तक झकझोरने में सफल रही। इसमें एके हंगल और ओम पुरी लीड रोल में हैं।

 

गोदान

 

 

मुंशी प्रेमचंद के बेहद लोकप्रिय उपन्यास गोदान पर सबसे पहले 1963 में फिल्म बनी थी। इसमें राजकुमार और महमूद मुख्य भूमिका में थे। इस कहानी को 2004 में 26 एपिसोड की टीवी सीरीज ‘तहरीर मुंशी प्रेमचंद’ में भी शामिल किया गया था।

 

शतरंज के खिलाड़ी

 

 

मुंशी प्रेमचंद की कहानी शतरंज के खिलाड़ी पर ‘द चेस प्लेयर्स’ नाम से सत्यजीत रे ने फिल्म बनाई थी। इसकी कहानी 1957 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर है। फिल्म में मुख्य भूमिका में संजीव कुमार और शबाना आजमी हैं।

 

 गबन

 

 

मुंशी प्रेमचंद के कालजयी उपन्यास ‘गबन’ पर 1966 में ऋषिकेश मुखर्जी ने इसी नाम से फिल्म बनाई थी। इसमें सुनील दत्त और साधना लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गीत लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाए थे। दर्शकों में फिल्मों को भी काफी सराहना मिली।

 

तीसरी कसम

 

 

राज कपूर और वहीदा रहमान की ये फिल्म फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी ‘मारे गए गुलफाम’ पर आधारित है। इसे शैलेंद्र ने प्रोड्यूस किया था और बासु भट्टाचार्य ने निर्देशित। ये फिल्म सफल नहीं हो पाई थीं, इससे शैलेंद्र काफी हताश हो गए थे।

 

 सूरज का सातवां घोडा

 

 

धर्मवीर भारती के इस उपन्यासों को परदे पर जीवंत बनाया था श्याम बेनेगल ने, उन्होंने इसी नाम से 1992 में फिल्म बनाई थी। इसमें रजित कपूर, नीना गुप्ता और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भी उपन्यास की तरह ही लोकप्रिय रही।

 

पति पत्नी और वो

 

 

ये फिल्म कमलेश्वर के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, इस फिल्म को कमलेश्वर ने ही लिखा था। इसमें मुख्य भूमिका संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने निभाई है। ये फिल्म बीआर चोपड़ा ने निर्देशित की है।…Next 

 

Read More:

सनी लियोनी से पहले रामू ने इस अभिनेत्री की जांघों पर किया था ये कमेंट, भड़क गए पति

बॉलीवुड के इन 7 सितारों की करोड़ों में है फीस लेकिन इनकी फिल्में कभी नहीं कमा पाईं 100 करोड़

बचपन में ये 7 एक्ट्रेस दिखती थीं ऐसी, आज फिल्मों में मचा रही हैं धूम

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh