बॉलीवुड में सफलता पाने के लिए सालों लग जाते हैं। कई बार तो कुछ सितारे सफलता के इंतजार में अपनी पूरी उम्र गुजार देते हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों से के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में स्ट्रगल किया और आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं-
अमिताभ बच्चन
आकाशवाणी में जब अमिताभ का चयन नहीं हुआ उसके बाद वह एक्टर बनने मुंबई आ गए, यहां पर भी सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। करीब 7 साल तक मेहनत करने के बाद उन्हें सफलता हाथ लगी। देखें अपने पुराने दिनों में कुछ यूं दिखते थे शहंशाह।
शाहरुख खान
‘रोमांस किंग’ शाहरुख आज करोडोंं के मालिक हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब वो भूखे पेट सोया करते थे। इस दौरान शाहरुख कुछ टीवी सीरियल करते थे। तस्वीरों में आप एक युवा शाहरुख को देख सकते हैं।
विद्या बालन
आज विद्या बालन के पास सबकुछ है जिसकी चाहत उन्हें थी। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित विद्या के पास एक जमाने में काम नहीं होते थे। इसी दौरान उन्होंने मशहूर शो ‘हम पांच’ में अभिनय किया था। देखें तब और अब विद्या में कितना फर्क है।
प्रियंका चोपड़ा
‘देसी गर्ल’ आज भले ही विदेशों में धूम मचा रही हों, लेकिन उन्हें भी सफलता के लिए सालों इंतजार करना पड़ा। मिस वर्ल्ड बनने के बाद से प्रियंका का लुक कितना बदला है आप खुद देख सकते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
क्षी ने खुद को कितना फिट बनाया है।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर अनुष्का ने भले ही यश राज बैनर तले अपनी पहली फिल्म की थी, लेकिन इसके पहले वो फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में दिख चुकी हैं।
शाहिद कपूर
शाहिद एक अच्छे डांसर हैं ये तो हम सभी जानते है, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें फिल्मों में आने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा था। फिल्म ‘ताल’ के एक गाने में आप शाहिद को ऐश के साथ देख सकते हैं।
माधुरी दीक्षित
‘धक-धक’ गर्ल माधुरी की अदाओंं के क्या कहने, उनका डांस उनकी मुस्कान आज भी सबसे अलग है लेकिन उनका यह सफर इतना आसान ना था। 16 साल की उम्र में अदाकारी करते हुए माधुरी को लंबे समय बाद सफलता मिली थी।
इरफान खान
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके इरफान आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं लेकिन उनका भी सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा है। छोटे रोल करते हुए इरफान आगे बढ़े और खुद को एक बेहतर कलाकार के तौर पर सबके सामने पेश किया…Next
Read more:
IPL में शानदार रहा स्मिथ-वॉर्नर का प्रदर्शन, अब ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं दावेदार
आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज
मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!
Read Comments