Menu
blogid : 319 postid : 1391737

अटल की मौत से भावुक हुआ बॉलीवुड, शाहरुख ने लिखा मिस करूंगा ‘बापजी’

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स के मीडिया एवं प्रोटोकाल डिविजन की अध्यक्ष प्रो आरती विज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, ‘गहरे शोक के साथ हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना दे रहे हैं’। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर न सिर्फ राजनेताओं को झटका लगा है बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh17 Aug, 2018

 

 

 

शाहरुख को याद आए अपने बापजी

 

 

शाहरुख ने लिखा, ‘मेरे पिता मुझे दिल्ली में होने वाले अटलजी के भाषणों को सुनने ले जाते थे, सालों बाद मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। मैंने उनके साथ कविता, फिल्म, राजनीति और उनके घुटनों के दर्द पर लंबी बातचीत की। मुझे उनकी कविता पर स्क्रीन एक्ट करने का भी मौका मिला, उन्हें घर पर बापजी कहकर बुलाया जाता था। उनका जाना एक पिता तुल्य पुरुष का और एक महान नेता का जाना है। पर्सनली मैंने अपने बचपन का एक हिस्सा खो दिया, मैं आपके मुस्कुराते चेहरे को मिस करूंगा बापजी।

 

रजनीकांत नेलिखा खबर से दुखी हूं

 

 

सुपरस्टार रजनीकांत ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत ने लिखा- ‘मैं महान राजनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन की बात सुनकर काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें’।

 

प्रियंकाने लिखा आपका विचार दूरदर्शी रहा था

 

 

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दुखी मन से ट्वीट करके लिखा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी विचार और योगदान वास्तव में उल्लेखनीय थे। देश हमेशा उन्हे याद रखेगा, उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के लिए मेरे विचार और संवेदना’।

 

स्वर्ग को एक प्रधानमंत्री मिल गया

 

 

बादशाहो स्टार ईशा गुप्ता ने लिखा,  ‘स्वर्ग को एक प्रधानमंत्री मिल गया है जो अब इसके मामलों को संभाल सकता है। रेस्ट इन पीस अटल जी, हमारे देश के सबसे महान नेताओं में से एक जो हमारे देश को मिला है। आपको पाकर सम्मानित महसूस करती हूं‘।

 

विवेक ओबेरॉय ने कहा – लीजेंड, देशभक्त, शानदार कवि चले गए

 

 

विवेक ओबेरॉय ने लिखा, ‘एक सच्चे लीजेंड, देशभक्त, शानदार कवि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे शख्स थे जिनकी रिस्पेक्ट न सिर्फ उनके पार्टी के लोग बल्कि अपोजिट टीम के लोग भी करते थे, वो आज हमें छोड़ कर चले गए।’

 

संजय दत्त ने लिखा आपकी विरासत हमेशा याद रहेगी

 

 

संजय दत्त ने भी ट्वीट करके अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और लिखा, ‘सचमुच एक बड़ा नुकसान हमारे देश के लिए क्योंकि हम अटल जी को अपनी आखिरी सलामी दे रहे हैं। वह हमारे बहुत करीबी फैमिली फ्रेंड थे और उनकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा। इतनी निस्वार्थ सेवा के लिए बहुत बहुत शुक्रिया, दिल से मैं शोक व्यक्त करता हूं’।….Next

 

 

 

Read More:

श्रीदेवी की 5 फि‍ल्में, जो इस वजह से आप कभी नहीं देख पाएंगे

शाहिद कपूर से अनुष्का शर्मा तक, ये स्टार खाते हैं शाकाहारी खाना

बिना फिल्मों के करोड़ों कमाता है ये एक्टर, प्यार को पाने के लिए किया 9 साल इंतजार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh