अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का आज 71वां जन्मदिन है। सिमी की उम्र भले ही बढ़ रही हो, मगर उनके चेहरे का नूर आज भी बरकरार है। फिल्म ‘कर्ज’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा जाने वाली सिमी ग्रेवाल ने फिल्म जगत की बुलंदियों को छुआ। सिमी को ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है। साल 1970 में राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में सिमी ग्रेवाल स्वीट लगती हैं। तो चलिए जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें।
लुधियाना में हुआ था सिम्मी का जन्म
सिम्मी का जन्म 19 अक्टूबर 1947 को एक लुधियाना में एक सिख परिवार में हुआ था, उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार लंदन में जा बसा और 15 वर्ष की उम्र में फिर से भारत वापस आ गया। विदेश में रहने से अंग्रेजी में पारंगत होने की वजह से इनको ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ फिल्म में एक छोटी भूमिका निभाने को मिली और इसी के साथ सिमी के बॉलीवुड कैरियर का आरम्भ हो गया। सिमी ने राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोंसला जैसे बड़े निर्देशकों के साथ काम किया।
जामनगर के महाराजा के साथ रहीं रिश्ते में
‘मेरा नाम जोकर’ और ‘सिद्धार्थ’ उनकी दो सबसे कामयाब फिल्में रहीं. सिद्धार्थ फिल्म में दर्शाये गए नग्न सीन के कारण भारत में इनको काफी आलोचना उठानी पड़ी और सेंसर बोर्ड ने आपत्ति उठाते हुए इस फिल्म की रिलीज पर हमेशा के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया। 17 साल की उम्र में सिमी, जामनगर के महाराजा के साथ डेटिंग पर जाने लगी जिसका वर्णन करते हुए सिम्मी ने कहा कि – ‘हम 3 साल तक एक दूसरे के साथ प्रेम संबध में थे, उसने मुझे ज़िन्दगी का एक दूसरा पहलू दिखाया और अपन दीवाना बना दिया’।
दिल्ली में की शादी
कुछ समय बाद नबाव पटौदी के साथ इनके अफेयर की चर्चा रही और अन्त में इन्होंने दिल्ली के चुन्नामल घराने के रविमोहन से शादी कर ली, जो अधिक समय न चल सकी और लगभग 3 साल बाद ही दोनों अपनी मर्ज़ी से अलग हो गए जबकि कानूनी रूप से दोनों ने 10 साल बाद तलाक लिया।
जल्द ही टूट गई शादी
जब सिमी से उनकी शादी टूटने के कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हम दोनों ही एक दूसरे के प्रति वफादार थे, रविमोहन सच में एक बहुत अच्छे इंसान थे। शायद ईश्वर ने हम दोनों को एक दूसरे के लिए नहीं बनाया था और अपने फिल्मी कॅरियर को छोड़ दिल्ली में हमेशा के लिए रहना भी किसी हद तक इसका कारण था’।
इन सितारों के साथ जुड़ा नाम
जीवन के इस दौर में उनका नाम कभी राज कपूर के साथ तो कभी मनमोहन देसाई के साथ जोड़ा गया। सुभाष घई की कर्ज फिल्म करने के साथ सिमी ने बॉलीवुड की दुनिया से किनारा कर लिया और खुद को छोटे परदे पर एक होस्ट के रूप में प्रस्तुत किया।
रियलिटी शो में कमाया नाम
1999 में “रेन्डेज़वस विथ सिमी ग्रेवाल” के इस रियलिटी शो में उन्होंने बेनज़ीर भुट्टो, रेखा, रतन टाटा, अम्बानी और बच्चन जैसी हस्तियों का इंटरव्यू लेकर बहुत ख्याति बटोरी और छोटे परदे का सबसे चमकता सितारा बन गयी।….Next
Read More:
16 साल की उम्र में हेमा ने किया था डेब्यू, करोड़ों की मालकिन हैं ड्रीम गर्ल
बिग बॉस 12: श्रीसंत की एक्स गर्लफ्रैंड का खुलासा, शादी से पहले लिव में रह चुके हैं क्रिकेटर
#MeToo इन 11 फिल्ममेकर्स का फैसला, हैरेसमेंट के आरोपियों के साथ नहीं करेंगी कभी काम
Read Comments