Menu
blogid : 319 postid : 1390393

दीपिका से लेकर ऋतिक तक, सोनम कपूर की शादी में नहीं आए ये 8 सितारे

बॉलीवुड में इस साल सोनम के शादी के चर्चा साल के शुरू से ही हो रहे थे और अब आखिरकार सोनम की शादी हो गई। 8 मई को मुंबई में सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने शादी के बाद मुंबई के पांच सितारा होटल में एक शानादार रिसेप्शन का आयोजन किया था इसमें सलमान से लकरे शाहरुख तक कई सितारे आए थे। मगर कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं जो इस आलीशान पार्टी से नदारद रहे, हालांकि उनके ना आने के कारण भी उनका काम या किसी निजी व्यस्तता को ही माना जा रहा है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 May, 2018

 

 

 

1. प्रियंका चोपड़ा

 

 

वैसे तो सभी जानते हैं कि प्रियंका आजकल ज्यादातर समय विदेश में ही रहती हैं, लेकिन उन्हें अनुष्का के मुंबई के रिसेप्शन में देखा गया था, लेकिन वो सोनम के पार्टी में नहीं आ सकी। प्रियंका सोनम के पिता अनिल और भाई अर्जुन दोनों के साथ ही फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन न्यूयॉर्क में फैशन चैरिटी इवेंट ‘मेट गाला 2018’ की वजह से वो इस इंवेट से दूर रहीं।

 

2. दीपिका पादुकोण

 

 

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका सोनम के करीबी दोस्त रणबीर सिंह की गर्लफ्रेंड हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि ये कपल साथ आएगा। लेकिन प्रियंका की तरह ही दीपिका भी ‘मेट गाला 2018’ में थी ऐसे में वो भी सोनम के रिसेप्शन दूर रही। दीपिका ने सोनम के भाई अर्जुन के साथ भी एक फिल्म में काम किया हुआ है और सोनम के साथ भी उनकी बातचीत अच्छी है।

 

3. अनुष्का शर्मा

 

 

अनुष्का शर्मा इन दिनों अमेरिका में हैं जहां फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग हो रही है। वह सोनम कपूर की शादी से ठीक एक दिन पहले विदेश रवाना हुईं। यही वजह है कि वह सोनम कपूर की शादी के किसी भी फंक्शन में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने न्यूलीवेड कपल को शुभकामनाएं दीं बेहद खूबूसरत मैसेज के साथ। अनुष्का ने सोनम के पिता अनिल के साथ फिल्म की हुई है।

 

4. परिणीती चोपड़ा

 

 

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीती चोपड़ा भी सोनम कपूर की शादी के जश्न से दूर रहीं। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में एक कैंपेन के सिलसिले में गई हुई हैं। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शादी की बधाई दी। परी जल्द ही सोनम के भाई अर्जुन के साथ फिल्म करने वाली हैं और उनका डेब्यू भी अर्जुन के साथ ही हुआ था।

 

5. सोनाक्षी सिन्हा

 

 

सोनम कपूर की हमउम्र एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों विदेश में अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की शूटिंग कर रही हैं। इसलिए वह शादी और रिसेप्शन में नहीं आ पाईं। हालांकि, उनके मम्मी-पापा और भाई ने फंक्शन अटेंड किया।

 

6. ऋतिक रोशन

 

 

सोनम कपूर के साथ सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके ऋतिक रोशन भी शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि ऋतिक किसी नीजि कारण की वजह से पार्टी में नहीं आई, वहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन और उनके परिवार से भी किसी ने पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई है।

 

7. श्रद्धा कपूर

 

 

श्रद्धा कपूर और सोनम कपूर एक दूसरे को बचपन से जानती हैं। उनके भाई सिद्धांत कपूर सोनम कपूर की शादी और रिसेप्शन दोनों में नजर आए, मगर एक्ट्रेस फंक्शन में शामिल नहीं हो सकीं। इन दिनों वह मुंबई से मीलों दूर अबू धाबी में फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग कर रही हैं।

 

8. संजय दत्त

 

 

संजय दत्त इन दिनों किर्गिस्तान में फिल्म ‘तोरबाज’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह वजह कि वह बेस्ट फ्रेंड अनिल कपूर की लाडली की शादी में शिरकत नहीं कर सके। संजय और अनिल सालों से एक दूसरे को जानते हैं और कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग की वजह से वो शामिल नहीं हो पाए।…Next

 

 

Read more:

‘वेज नॉन वेज’ शू स्टोर के मालिक हैं सोनम के पति आनंद, बास्केटबॉल गेम के हैं शौकिन

इस एक्ट्रेस की बहन के साथ बिंदू दारा सिंह ने लिए थे सात फेरे, फिक्सिंग के लग चुके हैं आरोप

कभी टीवी पर इन 5 एक्ट्रेस के होते थे चर्चे, अब छोटे पर्दे से हुईं गायब

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh