Menu
blogid : 319 postid : 1392607

कोई तैमूर तो कोई है अबराम, जानें क्या है बॉलीवुड सेलेब के बच्चों के नाम का मतलब

यूं तो हर कोई अपने बच्‍चे के नाम अलग और ढूंढ कर रखता है, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्‍स में यह क्रेज और ज्‍यादा है। वे अपने बच्‍चों के नाम ऐसे रखते हैं जो कई बार सुनने में अजीब लगते हैं, लेकिन ऐसा शायद इसलिए होता है क्‍योंकि लोगों को मतलब नहीं पता होता है। जिसकी वजह से लोग चाहते हुए भी वो नाम अपने बच्‍चों का नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आइए आज जानें बॉलीवुड सेलेब्‍स के इन बच्‍चों के नाम का राज।

Shilpi Singh
Shilpi Singh30 Sep, 2018

 

 

 

1. तैमूर अली खान

 

 

करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा है। तैमूर के नाम पर काफी बवाल मचा था, क्योंकि तैमूर का नाम उजबेकिस्तान के एक लुटेरे तैमूर लंग के नाम पर रखा गया है जिसने 14वीं शताब्दी में भारत में काफी उत्पात मचाया था और जमकर लूटपाट की थी। वैसे तैमूर का मतलब लोहा और फौलाद भी होता है।

 

2. अबराम खान

 

 

किंग खान यानी शाहरूख खान ने अपने छोटे बेटे का नाम अबराम खान रखा है। गौरी और शाहरूख के तीसरे बेटे अबराम सेरोगेसी से पैदा हुऐ थे, अबराम खान का नाम मुस्‍लिम पैगंबर अब्राहम के नाम से इंस्‍पायर है। साथ ही शाहरूख का कहना है कि इस नाम में श्री राम का नाम भी शामिल है, इसलिए उन्हें ये नाम अच्छा लगा।

 

3. नूरवी

 

 

हाल ही में अभिनेता नील नील नितिन मुकेश एक प्यारी सी बच्ची के पिता बने हैं और उन्होंने आपनी बेटी का नाम ‘नूरवी’ रखा है बता दें कि, नूरवी नाम में नील नितिन और उनकी पत्नी रुक्मणी के नामों के अक्षर मिले हुए हैं। नुरवी नाम का मतलब सुगन्धित फूल होता है।

 

4. रायन और एरिन

 

 

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं जिनके नाम बहुत ही यूनिक है, उनके बड़े बेटे का नाम रायन है जिसका मतलब स्‍वर्ग प्राप्‍ति का मार्ग होता है। जब​की छोटे बेटे एरिन के नाम का मतलब है शक्‍ति का पर्वत। बता दें कि माधुरी ने एक एनआरआई हार्ट स्‍पेशलिस्‍ट डाक्‍टर श्रीराम नेने से शादी की थी।

 

5. नितारा और आरव

 

 

अक्षय कुमार और ट्विंकल ने भी अपने दोनों बच्‍चों के नाम कुछ हट कर रखे हैं। अक्षय की छोटी बेटी का नाम है, नितारा जिसका मतलब होता है जड़ों से गहराई से जुड़ना और बेटे आरव के नाम का अर्थ है शांतिप्रिय होना।

 

6. आहिल

 

 

सलमान खान की बहन अर्पिता ने आहि को जन्म दिया है। बता दें अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी के सालभर के बाद उन्हें आहिल हुआ था। आहिल का मतलब है ‘राजा’ या ‘राजकुमार होता। जल्द ही आयुष शर्मा फिल्म लवयात्री से डेब्यू करने वाले हैं।

 

7. अलिसा और रेने

 

 

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटियों के नाम भी अनोखे नाम की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमे एक का नाम है ‘रेने’, यह एक फ्रेंच शब्द है जिसका मतलब है पुर्नजन्म। सुष्‍मिता की दूसरी बेटी का नाम है ‘अलिसा’, इस शब्द का ऑरिजन हिब्रू और जर्मन दोनों भाषाओं से है. अलिसा का मतलब है ‘बहुत बड़ी खुशी’।

 

8. आराध्या

 

 

ऐश्वर्या राय और अभि‍षेक बच्चन की बेटी का नाम ‘आराध्या’ के नाम का मतलब पूजा से है। जो पूजनीय है उसे संस्कृत में ‘आराध्या’ कहते हैं।…Next

 

Read More:

कॉमेडियन भारती और उनके पति को हुआ डेंगू, इस बीमारी से हो चुकी है मशहूर निर्देशक की मौत

हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में भी खेला जाता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ये स्टार करते हैं होस्ट

जानें क्या कर रहे हैं बिग बॉस में करोड़ो जितने वाले विजेता, कुछ के पास नहीं है काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh