Menu
blogid : 319 postid : 1390792

मुस्लिम परिवार ने बचाई थी शेफ विकास खन्ना की जान, 26 साल से रखते हैं रोजा

विकास खन्ना एक ऐसे शेफ जिसे अमेरिका ने साल 2011 में सबसे सेक्सी और अमेरिका का सबसे हॉट शेफ के तौर पर घोषित किया था। विकास वैस तो भरातीय हैं, लेकिन वो अमेरिका में रहते हैं और वहीं पर अपना मशहूर रेस्टारेंट चलाते हैं। विकास ने 2015 में 1200 पन्नों की एक किताब लिखी थी उत्सव जिसे खुद विकास ने पीएम मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को तोहफे को तौर पर भेंट की थी। विकास भारत समेत दुनिया भर में अपने खास खाने के लिए जानें जाते हैं, लेकिन विकास का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि वो करीब 26 साल से रोजा रख रहे हैं, उनकी ये कहानी किसी का भी दिल छू सकती है और उनके इस संदेश से इस देश के हर शख्स को सीख लेनी चाहिए।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 Jun, 2018

 

 

 

शेफ विकास खन्‍ना रखते हैं रोजा

टीवी शो ‘मास्टर शेफ’ से मशहूर हुए शेफ विकास खन्‍ना साल 1992 से ही रमजान के महीने में एक दिन का रोजा जरूर रखते हैं। विकास न ही मुस्लिम हैं औऱ न ही वो इस धर्म को फॉलो करते हैं, बल्कि वो इसले रोजा रखते हैं क्योंकि उन्हें उनकी दूसरी जिंदगी किसी मुसलमान ने दी थी। विकास ने अपनी इस कहानी का जिक्र सोशल मीडिया के जरिए किया है और लोग उनकी इस बात की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

मुंबई के दंगो में फंसे थे शेफ विकास

विकास ने अफने सोशल मीडिया पर एक छोटी से कहानी शेयर कि है जो ये बताती है कि वो क्यों रोजा और ईद मनाते हैं। दरअसल दिसम्बर 1992 की जब मुंबई शहर दंगों की आग में जल रहा था, उस वक्त विकास भी मुंबई के होटल में थे। उस वक्त हालात इतने खराब थे कि वो बाहर नहीं निकल सकते थे, इस दौरान विकास को खबर लगी कि मुंबई के घाटकोपर में ज़बरदस्त मार-काट हुई है जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

 

 

जब मुस्लिम परिवार ने विकास को माना बेटा

विकास घबराकर होटल के बाहर निकले क्योंकि उनका भाई घाटकोपर में ही रहता था, उस दौरान वो रास्ता भटक गए। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, भटकता देख एक मुस्लिम परिवार ने उन्हें दंगाइयों के प्रति आगाह किया और घर के अंदर आने को कहा। कुछ ही देर बीती होगी कि दंगाइयों की एक भीड़ उस घर पर आई और विकास के बारे में पूछा। विकास न कहा अगर वो उस दिन नही होते तो शायद मैं भी नहीं होता, उस परिवरा ने मुझे अपना बेटा कहा और मुझे दो दिनों तक अपने घर में पनाह दी।

 

 

हर साल रखते हैं एक दिन का रोजा

विकास करीब 2 दिन तक उस मुस्लिम परिवार के साथ रहे, इतना ही नहीं उस परिवार ने विकास के भाई को भी खोज निकाला, सौभाग्य से उनका भाई बिल्कुल सुरक्षित था। विकास आज भी उस घटना को याद करते हैं औऱ इसलिए वो हर राल एक दिन का रोजा रखते हैं उस परिवार के लिए जिसने उन्हें उस दिन एक नई जिंदगी दी थी।

 

 

उस परिवार से 11 जून को फिर से मिले

विकास ने कहा जिस परिवार ने मुझे सही सलामत रखा मैं उनकी सलामती के लिए हरसाल एक दिन का रोज रखता हूं, 11 जून को विकास ने ट्वीट कर लिखा कि वे उस परिवार को खोजने में सफल रहे जिसने उन मुश्किल दिनों में उनकी मदद की थी। विकास ने उस परिवार के साथ अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है।…Next

 

Read More:

धर्म बदलकर नरगिस ने की थी सुनील दत्त से शादी, कभी राजकूपर पर थीं फिदा

कोई करता था रेडियो में काम तो कोई था डांस इंस्ट्रक्टर, मशहूर होने से पहले ये करते थे टीवी स्टार

पर्दे पर लौटेगी सर्किट और मुन्ना की जोड़ी, फिर दिखेगी गांधीगिरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh