Menu
blogid : 319 postid : 1393044

इटली के इस खूबसूरत लोकेशन पर होगी दीपिका-रणवीर की शादी, शरीक होंगे ये सितारे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी की डेट फाइनल हो गई हैं। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी घोषणा की है। तो सवाल ये है कि आखिर बॉलीवुड के दो टॉप के स्टार्स कहां शादी करने जा रहे हैं। चर्चा तो यही है कि ये दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। ये वही जगह है जहां देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने पिछले महीने अपनी बेटी ईशा अंबानी की सगाई की थी। शादी में तकरीबन 30 मेहमानों के शरीक होने की खबरें हैं जिनकी यहां पर खास मेहमान नवाजी होगी। आइए जानते हैं कैसी है ये जगह और कितना है यहां का किराया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh23 Oct, 2018

 

 

इटली में होगी शादी

 

 

पिछले दिनों फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी इटली में होगी, रिपोर्ट में लिखा है कि – रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे। दीप‍िका-रणवीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग की थी।

 

शादी का वेन्यू हजारों साल पुराना है

 

 

दीपिका-रणवीर ने करीब 10 हजार साल पुरानी लेक को अपनी शादी का डेस्टिनेशन चुना है। इसका बड़ा कारण शायद इसकी नेचुरल ब्यूटी है, ये इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है। लेक को बर्ड आय व्यू से देखें तो ये लेक लेटर ‘Y’ की शेप जैसी दिखती है। इसके आसपास कई कलरफुल विलाज़ और सुंदर गांव भी बने हुए हैं जो अपने गॉथिक आर्किटेक्चर की वजह से इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

 

दो स्टाइल में होगी दीप-वीर की शादी

 

 

कुछ ख़बरों की माने तो दो तरीके से होगी ये शादी। एक साउथ इंडियन स्टाइल में यानि दीपिका के मम्मी-पापा के कल्चर के हिसाब से और दूसरा नॉर्थ इंडियन स्टाइल से माने रणवीर के साइड से।

 

शादी का कार्ड हिंदी में

 

 

खास बात यह है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर जो शादी का कार्ड जारी किया वह इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी था। हिंदी में कार्ड छपवाने पर सितारों की तारीफ हो रही है। हालांकि कुछ लोगों ने हिंदी की वर्तनी में गलतियों की वजह से निशाना भी साधा।

 

ये स्टार होंगे शादी में शामिल

 

 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने नमस्ते इंग्लैंड स्टार अर्जुन कपूर को अपनी शादी में आमंत्रित किया है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान को भी इस शादी में इनवाइट किए जाने की खबरें हैं। इसके अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर और गोलमाल सीरीज के निर्देशक रोहित शेट्टी के भी इस शादी में शामिल होने की खबरें हैं।

 

इतना है होटल का किराया

 

 

इस होटल का किराया 8.5 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये प्रतिदिन तक है। यह कपल 14 और 15 नवंबर को शादी बंधन में बंधेगा और 1 दिसंबर को भारत में रिसेप्शन की खबरें हैं। मानचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस स्मेलिंग और उनकी पत्नी सैम कूक की शादी भी यहीं पर हुई थी।

 

1 दिसंबर को होगी शानदार पार्टी

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, इटली से लौटने के बाद रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में शानदार पार्टी देंगे। ग्रैंड हयात में पार्टी होगी, जिसमें समूचा बॉलीवुड शामिल होगा।…Next

 

Read More:

पत्नी की मौत के बाद टूट गए थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी ये शर्त

कपिल शर्मा ही नहीं इन 6 सितारों का भी करियर चढ़ा शराब की बली

11 साल तक इस एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में थे सनी देओल, आज भी साथ आते हैं नजर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh